Man Kills Wife After 4 Month Of Marriage Hides Body Under Bed
शादी के 4 महीने बाद पति ने की पत्नी की हत्या, बिस्तर के नीचे शव छिपाकर हुआ फरार
कर्नाटक से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है. जहां शादी के महज 4 महीने बाद ही पति ने पत्नी की हत्या कर दी और शव को बिस्तर के नीचे छिपाकर वो मौके से फरार हो गया.
कर्नाटक के बेलगावी जिले के कमलादिन्नी गांव में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है. जहां शादी के महज चार महीने बाद एक पति ने अपनी पत्नी साक्षी (20 उम्र) की कथित तौर पर हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को घर के बिस्तर के नीचे छिपा दिया और खुद फरार हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. मृतका के परिवार ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए ससुराल वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
पुलिस ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी आकाश कंबर ने अपनी पत्नी साक्षी कंबर की हत्या शव के पाए जाने से तीन दिन पहले की थी. आकाश की मां जब मुंबई से अपने घर वापस लौटीं, तो उन्हें घर में साक्षी का शव बिस्तर के नीचे मिला. साक्षी की उम्र महज 20 वर्ष थी, और दोनों की शादी जून 2025 में हुई थी. हत्या के बाद आकाश ने अपना फोन स्विच ऑफ कर दिया था, जिससे परिवार में संदेह गहरा गया.
पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचकर शुरुआती जांच की जा चुकी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं, आरोपी आकाश की तलाश जारी है. बेलगावी पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. मामले की गहन जांच चल रही है.’
दहेज के चलते हुई हत्या
आपको बता दें कि हत्या के पीछे के सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाए हैं लेकिन साक्षी के परिवार ने दहेज के लिए उत्पीड़न का आरोप लगाया है. परिवार के सदस्यों ने बताया कि शादी के बाद से ही आकाश और उसके परिजन दहेज की मांग कर रहे थे. साक्षी के पिता ने बताया कि हमने अपनी बेटी को सादगी से विदा किया था, लेकिन ससुराल वालों ने लालच में उसकी जान ले ली,‘परिवार ने पुलिस से आरोपी के ससुराल वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.