टीचर ने शादी से किया इनकार तो स्कूल पहुंच गया शख्स, ऐसी वारदात को दिया अंजाम, जानकर रूह कांप जाएगी

शख्स ने टीचर के घर शादी का प्रस्ताव भेजा था, जिसे उसने इनकार कर दिया. इसके बाद शख्स ने स्कूल पहुंचकर टीचर का गला रेत दिया.

Written by: Parinay Kumar
Published: November 20, 2024, 2:57 PM IST

तमिलनाडु से दिल को दहलाने वाला एक मामला सामने आया है. तमिलनाडु के तंजावुर में एक 26 वर्षीय शिक्षिका की स्कूल परिसर में कथित तौर पर हत्या कर दी गई, क्योंकि उसने शादी का प्रस्ताव ठुकरा दिया था. मल्लिपटनम सरकारी स्कूल में 30 साल के मधन ने रमानी पर हमला किया. गर्दन पर गहरे जख्म के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मधन को गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ कर रही है. NDTV ने एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से घटना की जानकारी दी. स्कूल में हुई घटना के बाद वहां पढ़ने वाले छात्र भी पूरी तरह सहम गए.

क्या है पूरा मामला?

पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद बताया कि रमानी और माधन के परिवार हाल ही में दोनों की शादी करवाने के लिए मिले थे. हालांकि लड़की के परिवार वालों ने इस रिश्ते को ठुकरा दिया था. इसके बाद माधन निराश होकर स्कूल गया और कथित तौर पर धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया. स्कूल शिक्षा मंत्री अंबिल महेश पोय्यामिझी ने घटना की निंदा की और छात्रों की तत्काल काउंसलिंग का आदेश दिया है. मंत्री ने संदिग्ध के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन भी दिया है.

‘शिक्षकों के खिलाफ हिंसा बर्दाश्त नहीं’

उन्होंने एक ऑनलाइन पोस्ट में कहा, ‘मैं तंजावुर जिले के मल्लिपटनम सरकारी स्कूल में काम करने वाली शिक्षिका रमानी पर हमले की कड़ी निंदा करता हूं. शिक्षकों के खिलाफ हिंसा बर्दाश्त नहीं की जा सकती. हमलावर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. हम शोक संतप्त परिवार, छात्रों और शिक्षकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं.’

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.