शिकायत दर्ज करवाने 'थाने' पहुंचा शख्स पुलिसकर्मी की बाइक लेकर हो गया फरार, पकड़े जाने पर बताया- क्यों किया ऐसा काम

सुरेश ने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि उसने मोटरसाइकिल ले जाने का फैसला इसलिए किया क्योंकि कार्यालय में उसकी शिकायत स्वीकार नहीं की गई थी.

Published date india.com Published: January 9, 2026 2:03 PM IST
Police Generic. (Representational Photo, pexels )
Police Generic. (AI Representational Photo)

केरल से एक बेहद दिलचस्प मामला सामने आया है. यहां रिपोर्ट लिखवाने आया एक शख्स पुलिसकर्मी की बाइक लेकर ही फरार हो गया. रिपोर्ट के मुताबिक, मामला केरल के तिरुवनंतपुरम का है. यहां एक शख्स शिकायत दर्ज कराने तिरुवनंतपुरम नगर पुलिस आयुक्त के कार्यालय में आया और एक अधिकारी की मोटरसाइकिल लेकर कथित तौर पर फरार हो गया.न्यूज एजेंसी PTI ने पुलिस के हवाले से इसकी जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान अमल सुरेश के रूप में हुई है, जिसे एक अधिकारी की मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. उक्त अधिकारी ने गुरुवार को ड्यूटी पर आने से पहले अपनी मोटरसाइकल आयुक्त कार्यालय में खड़ी की थी.

बैग में ही रखी थी चाबी!

पुलिस के मुताबिक, यह घटना दोपहर तकरीबन एक बजे हुई. उन्होंने बताया कि जब अधिकारी कार्यालय पहुंचे और अपनी मोटरसाइकिल खड़ी की. जल्दबाजी में वह अपना बैग वाहन पर ही भूल गए,जिसमें चाबी रखी हुई थी. जब अधिकारी करीब तीन बजे वापस लौटे तो मोटरसाइकिल गायब थी. पुलिस ने बताया कि परिसर के सीसीटीवी फुटेज में सुरेश को वाहन ले जाते हुए देखा गया.

पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने गया था थाने

इसके बाद, छावनी पुलिस ने शिकायत के आधार पर इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत चोरी का मामला दर्ज किया. पुलिस के अनुसार, चोरी के मामलों का पुराना रिकॉर्ड रखने वाला सुरेश अपने पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने आयुक्त कार्यालय आया था. पुलिस ने बताया कि उसे बाद में उसी रात यहां मनावीयम वीधि से गिरफ्तार किया गया और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई.

सुरेश ने क्यों की बाइक की चोरी?

पूछताछ के दौरान, सुरेश ने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि उसने मोटरसाइकिल ले जाने का फैसला इसलिए किया क्योंकि कार्यालय में उसकी शिकायत स्वीकार नहीं की गई थी.पुलिस ने कहा कि आरोपी को अब अदालत में पेश किया जाएगा.

(इनपुट: PTI)

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.