अलविदा मनमोहन सिंह: पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर देश-विदेश की इन हस्तियों ने जताया शोक

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और महान अर्थशास्त्री के निधन से देश-विदेश में शोक की लहर है. देश के नेताओं ने उनकी विद्वत्ता, सरलता और ऐतिहासिक योगदान को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी.

Published date india.com Published: December 26, 2024 11:08 PM IST
Dr. Manmohan Singh latest news
डॉ. मनमोहन सिंह लेटेस्ट ख़बर

“अलविदा मनमोहन सिंह” – भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और विश्वविख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से देश-विदेश में शोक की लहर है. सरल व्यक्तित्व और दूरदृष्टि के धनी डॉ. सिंह ने अपने कार्यकाल में भारत की आर्थिक नीतियों में ऐतिहासिक सुधार किए, जो आज भी मार्गदर्शन करते हैं. उनके योगदान को याद करते हुए, कई राष्ट्रीय हस्तियों ने गहरा शोक व्यक्त किया. डॉ. सिंह के निधन से न केवल भारत, बल्कि विश्व ने भी एक महान नेता और विचारक को खो दिया है.

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन की सूचना अत्यंत दुःखद है। भारतीय रिजर्व बैंक में गवर्नर से लेकर देश के वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में डॉ. मनमोहन सिंह जी ने देश की शासन व्यवस्था में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों व समर्थकों के…

— Amit Shah (@AmitShah) December 26, 2024

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, “भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन से गहरा दुख हुआ.”

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.