
Tanuja Joshi
हल्द्वानी से दिल्ली के बड़े न्यूजरूम तक... तनुजा जोशी, उत्तराखंड के शांत और खूबसूरत शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखती हैं. देहरादून के ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी ... और पढ़ें
Vistara Airlines Pilot Crisis: प्रमुख शहरों से आने वाली विस्तारा की कम से कम 38 उड़ानें आज सुबह रद्द कर दी गईं क्योंकि एयरलाइन पायलटों की अनुपलब्धता से जूझ रही थी. रद्द होने वालों में मुंबई से उड़ान भरने वाली 15, दिल्ली से 12 और बेंगलुरु से 11 उड़ानें शामिल हैं. यह तब हुआ जब कल 50 से ज्यादा विस्तारा फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गईं और लगभग 160 फ्लाइट्स विलंबित हुईं.
यात्रियों को इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. यात्रियों का कहना है कि एयरपोर्ट पर खराब संचार और घंटों के इंतजार के बाद उन्हें वापस लौटना पड़ा. विस्तारा ने बीते दिन एक बयान में कहा कि उन्हें पिछले कुछ दिनों में चालक दल की अनुपलब्धता सहित विभिन्न कारणों से बड़ी संख्या में उड़ान रद्द करने और देरी का सामना करना पड़ा है.
इसमें कहा गया है कि हम स्वीकार करते हैं और इससे हमारे यात्रियों को होने वाली असुविधा के बारे में गहराई से चिंतित हैं. हमारी टीमें ग्राहकों को होने वाली असुविधा को कम करने की दिशा में काम कर रही हैं. एयरलाइन ने यह भी कहा है कि उसने हमारे नेटवर्क में पर्याप्त कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए अपनी संचालित उड़ानों की संख्या को अस्थायी रूप से कम करने का फैसला लिया है.
एयरलाइन ने कहा कि हमने जहां भी संभव हो, उड़ानों को संयोजित करने या अधिक संख्या में ग्राहकों को समायोजित करने के लिए चुनिंदा घरेलू मार्गों पर हमारे B787-9 ड्रीमलाइनर और A321neo जैसे बड़े विमानों को भी तैनात किया है. इसके अलावा, हम प्रभावित ग्राहकों को वैकल्पिक उड़ान विकल्प या रिफंड की पेशकश कर रहे हैं.
नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) ने फ्लाइट कैंसिल होने और बड़ी देरी के संबंध में विस्तारा से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है, एयरलाइन ने पिछले सप्ताह में 100 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द या विलंबित की हैं. एमओसीए अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.