मीडिया रिपोर्ट का खंडन: आर्मी ने कहा- शहीद जवान सर्जिकल स्ट्राइक में शामिल नहीं था

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि लांस नायक के विशेष टीम का हिस्सा होने की रिपोर्ट निराधार

Published: September 25, 2018, 9:02 PM IST

श्रीनगर: आर्मी ने शहीद जवान लॉन्स नायक संदीप सिंह के सर्जिकल स्ट्राइक में भाग लेने वाली खबरों का खंडन किया है. भारतीय सेना ने मंगलवार को कहा कि तंगधार सेक्टर में सोमवार को हुई मुठभेड़ में शहीद हुए जवान लांस नायक संदीप सिंह ने सितंबर 2016 में सर्जिकल स्ट्राइक में हिस्सा नहीं लिया था. रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने श्रीनगर में कहा कि ऐसी रिपोर्टें हैं कि लांस नायक संदीप सिंह सेना के उस विशेष बल का हिस्सा थे, जिसने सितंबर 2016 में सर्जिकल स्ट्राइक में भाग लिया था. यह रिपोर्ट निराधार है.

सीमा पार सर्जिकल स्ट्राइक में शामिल रहे जांबाज लांस नायक संदीप सिंह शहीद

सेना ने मंगलवार को लांस नायक को श्रद्धांजलि दी, जो एक दिन पहले नियंत्रण रेखा के पास तंगधार सेक्टर में गोलीबारी में शहीद हो गए थे. कर्नल कालिया ने यहां कहा, “बादामी बाग छावनी में, लेफ्टिनेंट जनरल ए.के. भट्ट, चिनार कॉर्प्स के कमांडर और सभी रैंकों ने गौरवान्वित राष्ट्र की तरफ से शहीद को श्रद्धांजलि दी है.”

जम्मू-कश्मीर: आर्मी ने एलओसी के पास तीन आतंकियों को मार गिराया, एक सैनिक शहीद

जम्मू एवं कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह और कई सुरक्षा एजेंसियों के प्रतिनिधि भी इस मौके पर मौजूद थे. कालिया ने कहा, “लांस नायक को तंगधार सेक्टर में एक अभियान के दौरान गोली लग गई थी. उनका तत्काल प्राथमिक इलाज किया गया और 92 बेस अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनका निधन हो गया.”

जम्मू-कश्मीर: आर्मी ने पाकिस्तानी मूल के जैश-ए-मोहम्मद के शीर्ष आतंकी कमांडर को किया ढेर

सिंह 2007 में सेना में शामिल हुए थे. वह पंजाब के गुरुदासपुर जिले के कोटला खुर्द गांव के रहने वाले थे. उनके परिवार में उनकी पत्नी हैं. उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव ले जाया गया है, जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

जम्मू-कश्मीर: आर्मी ने बारामुला जिले में मुठभेड़ में दो आतंकी किए ढेर

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.