सफर करना हुआ और भी महंगा, इस हाईवे पर बढ़ गया टोल टैक्स, जानें अब कितनी ढीली करनी होगी जेब?

इस हाईवे पर टोल के पैसे बढ़ने से लोगों में नाराजगी देखी जा रही है. पहले कार और हल्के वाहनों के लिए किराया 100 रुपये था, जो अब बढ़कर 200 पार पहुंच गया है. स्थानीय लोग एक्सिट बनाने की मांग कर रहे हैं.

Published date india.com Published: December 10, 2025 6:20 PM IST
सफर करना हुआ और भी महंगा, इस हाईवे पर बढ़ गया टोल टैक्स, जानें अब कितनी ढीली करनी होगी जेब?

मथुरा-बरेली हाईवे पर टोल के पैसे बढ़ाए गए हैं. कुछ महीने पहले जहां कार और हल्के वाहनों के लिए किराया 100 रुपये था, वह अब बढ़कर 245 रुपये हो गया है. अचानक हुई बढ़ोतरी से लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ रहा. सबसे ज्यादा दिक्कत उन श्रद्धालुओं को हो रही है जो कई बार वृंदावन आते-जाते हैं. नए रेट्स के चलते स्थानीय लोग टोल दरों को दोबारा तय करने की मांग उठा रहे हैं.

हाईवे से सफर आसान हुआ, लेकिन टोल

बता दें हाथरस से वृंदावन जाने वाला पुराना रास्ता मुरसान और राया होकर जाता था, जहां रेलवे क्रॉसिंग पर घंटों जाम लग जाता था. मथुरा-बरेली हाईवे बनने से लोगों को बड़ी राहत मिली क्योंकि राया पर ओवरब्रिज बनने के बाद जाम की समस्या लगभग खत्म हो गई.

इस हाईवे को दो हिस्सों में बनाया गया- पहले वाहनपुर से कोयल गांव तक 38 किलोमीटर, फिर कोयल गांव से राया बाईपास होते हुए मथुरा रिफाइनरी तक 28 किलोमीटर. आसान सफर की खुशी तब कम हो गई, जब टोल को लगभग ढाई गुना बढ़ा दिया गया.

टोल कंपनी को हो रहा घाटा

शिवा कार्पोरेशन, जो फिलहाल ये टोल संभाल रही है. उसका कहना है कि हाईवे पर वाहनों की संख्या उम्मीद से काफी कम है, जिसके कारण हर महीने भारी नुकसान हो रहा है. कई लोग गांवों के अंदर रास्तों से निकलकर टोल से बच जाते हैं. इससे पहले दो कंपनियां ये प्रोजेक्ट संभाल रही थीं. घाटे के चलते वह सब छोड़-छाड़ कर भाग गई. तीन महीने के अस्थायी कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रही कंपनी भी अब सोच में पड़ गई है कि नुकसान झेलते हुए आगे प्रोजेक्ट संभाला जाए या नहीं.

स्थानीय लोगों कर रहे मांग

लोगों का कहना है कि पूरा हाईवे बनते ही टोल को ढाई गुना बढ़ा देना समझ के बाहर है. सिकंदराराऊ के विशाल वाष्र्णेय की मांग है कि वृंदावन के लिए अलग एग्जिट बूथ बनाया जाए, ताकि सिर्फ वहां तक यात्रा करने वालों के लिए खास टोल दरें लागू हों.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.