मायावती ने कर्नाटक में BSP के एकमात्र विधायक से कुमारस्वामी सरकार के समर्थन में वोट करने को कहा

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने कर्नाटक में पार्टी के एकमात्र विधायक को राज्य में एचडी कुमारस्वामी सरकार के समर्थन में वोट करने का निर्देश दिया है.

Published date india.com Updated: July 21, 2019 11:24 PM IST
मायावती ने कर्नाटक में BSP के एकमात्र विधायक से कुमारस्वामी सरकार के समर्थन में वोट करने को कहा

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने कर्नाटक में पार्टी के एकमात्र विधायक को राज्य में एचडी कुमारस्वामी सरकार के समर्थन में वोट करने का निर्देश दिया है. बता दें कि कर्नाटक में एच डी कुमारस्वामी नीत कांग्रेस…जदएस गठबंधन सरकार के भविष्य का फैसला सोमवार को विधानसभा में होने की उम्मीद है.

बसपा प्रमुख ने रविवार को एक ट्वीट में कहा कि बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने बसपा विधायक से कुमारस्वामी सरकार के समर्थन में वोट करने का निर्देश दिया है. एन महेश कर्नाटक में बसपा के एकमात्र विधायक हैं. कर्नाटक में एच डी कुमारस्वामी नीत कांग्रेस…जदएस गठबंधन सरकार के भविष्य का फैसला सोमवार को विधानसभा में होने की उम्मीद है.

कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला ने शुक्रवार को राज्य के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी को विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा समाप्त करने के लिए दो बार कहा लेकिन उस दिन विधानसभा की कार्यवाही विश्वास प्रस्ताव पर मतदान के बिना ही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गयी. बागी विधायकों के इस्तीफों के चलते कुमारस्वामी सरकार संकट में है. (इनपुट एजेंसी)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.