Mayawati Slams Congress Sp Over Caste Census Says They Are Anti Reservation Parties
'आरक्षण विरोधियों के साथ कभी गठबंधन नहीं करेंगे...', मायावती का कांग्रेस-SP पर हमला
Caste Census: मायावती ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के अनुयायी इन्हें कभी माफ नहीं करेंगे. कांग्रेस ने बाबा साहेब को उनके जीते-जी व मरने के बाद भी भारतरत्न से सम्मानित नहीं किया.
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर जाति-जनगणना के महत्व पर जोर दिया है. उन्होंने कहा, मिस इंडिया की लिस्ट में मैंने एक भी दलित, आदिवासी, ओबीसी महिला का नाम नहीं देखा. राहुल गांधी के इस बयान पर सियासत शुरू हो गई है, इस बीच बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस पर जोरदार तंज कसा है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट ‘एक्स’ पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया. पोस्ट में उन्होंने लिखा, कांग्रेस पार्टी को डॉ. भीमराव अंबेडकर के अनुयायी कभी माफ नहीं करेंगे.
यूपी पूर्व मुख्यमंत्री ने आपत्ति जताते हुए कहा, कि कल प्रयागराज में संविधान सम्मान समारोह करने वाली कांग्रेस पार्टी को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के अनुयायी कभी माफ नहीं करेंगे. जिसने संविधान के मुख्य निर्माता बाबा साहेब को उनके जीते-जी व देहांत के बाद भी भारतरत्न की उपाधि से सम्मानित नहीं किया. इतना ही नहीं ‘एक्स’ पोस्ट में मायावती ने कांग्रेस पर कई आरोप भी लगाए.
मायावती बोंली- कांग्रेस ने अंबेडकर का सम्मान नहीं किया
उन्होंने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, बाबा साहेब की मूवमेन्ट को गति देने वाले कांशीराम के देहांत के बाद इसी कांग्रेस ने केन्द्र में अपनी सरकार के रहते इनके सम्मान में एक दिन का भी राष्ट्रीय शोक तथा सपा सरकार ने भी राजकीय शोक घोषित नहीं किया. इनकी ऐसी दोगली सोच, चाल, चरित्र से जरूर सजग रहें. इसके अलावा, केंद्र में भाजपा की सत्ता आने से पहले कांग्रेस ने अपनी सरकार में राष्ट्रीय जातीय जनगणना क्यों नहीं कराई थी. जो अब इसकी बात कर रहे हैं जवाब दें, जबकि बीएसपी इसके हमेशा ही पक्षधर रही है. क्योंकि इसका होना कमजोर वर्गों के हित में बहुत जरूरी है.
बसपा सुप्रीमो ने पोस्ट में ये भी लिखा- संविधान के तहत एससी,एसटी को मिले आरक्षण में अब वर्गीकरण व क्रीमीलेयर के जरिए, इसे निष्प्रभावी बनाने व खत्म करने की चल रही साजिश के विरोध में कांग्रेस, सपा व बीजेपी की चुप्पी साधे रखना क्या यही इनका दलित प्रेम है. सपा व कांग्रेस आदि जैसी इन ‘आरक्षण विरोधी पार्टियों’ के साथ अब किसी भी चुनाव में इनसे कोई गठबन्धन आदि करना क्या एससी, एसटी व ओबीसी वर्गों के हित में उचित होगा. यह कतई नहीं होगा ऐसे में अब इनको खुद अपने दम पर खड़े होना है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.