क्या पति की हत्या कर नीले ड्रम में छिपाने वाली मुस्कान रस्तोगी को हो गई फांसी? जानिए वायरल वीडियो का सच

मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र में 3 मार्च 2025 को मर्चेंट नेवी अधिकारी सौरभ राजपूत की हत्या हो गई थी. आरोप है कि सौरभ राजपूत की पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया.

Written by: Anjali Karmakar
Updated: July 8, 2026, 4:33 PM IST
  • 4 मार्च 2025 को हुई थी सौरभ राजपूत की हत्या
  • मुस्कान और साहिल ने लाश के किए थे टुकड़े
  • 18 मार्च 2025 को दोनों को पुलिस ने किया अरेस्ट
  • जेल में ही मुस्कान रस्तोगी ने बच्ची को दिया था जन्म

मेरठ के चर्चित नीला ड्रम मर्डर केस से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से सर्कुलेट हो रहा है. इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि पति सौरभ राजपूत को मारकर नीले ड्रम में भरने वाली मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को फांसी की सजा हो चुकी है. हालांकि, ये फर्जी खबर निकली. न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, मेरठ के डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन कोर्ट में नीला ड्रम मर्डर केस की सुनवाई चल रही है. जुलाई के आखिर तक इस केस में फैसला आने की संभावना है.

कौन सा वीडियो हो रहा वायरल?

ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, सौरभ राजपूत हत्याकांड को लेकर सोशल मीडिया पर साहिल और मुस्कान का एक वीडियो सर्कुलेट हो रहा है. वीडियो कोर्ट रूम का है. इसमें जज दोनों को सजा सुना रहे हैं. मंगलवार को भी ऐसी ही एक वीडियो चर्चा में रही, जिसे बाद में फर्जी पाया गया.

अभी केस का क्या है स्टेटस?

रिपोर्ट के मुताबिक, डिस्ट्रिक कोर्ट की अदालत में इन दिनों केस की अंतिम बहस चल रही है. प्रॉसिक्यूशन की ओर से वकील केके चौबे अपनी दलीलें पूरी कर चुके हैं.सौरभ राजपूत के परिवार की ओर के वकील भी अपनी बात रख चुके हैं. डिफेंस यानी मुस्कान रस्तोगी की ओर से एडवोकेट रेखा जैन अदालत में अपनी दलीलें पेश कर रही हैं. उनके तर्क पूरे होने के बाद विजय बहादुर सिंह को जवाबी बहस का मौका मिलेगा. फिर आखिरी फैसला सुनाया जाएगा.

नीले ड्रम’ मर्डर केस की आरोपी मुस्कान ने पति के बर्थडे पर दिया बच्चे को जन्म, कुंडली में बना ये खास योग…इस अजीब संयोग का क्या होता है मतलब?

क्या था मेरठ का नीला ड्रम मर्डर केस?

मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र में 3 मार्च 2025 को मर्चेंट नेवी अधिकारी सौरभ राजपूत की हत्या हो गई थी. आरोप है कि सौरभ राजपूत की पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया. शव के टुकड़े किए और उन्हें एक नीले ड्रम में सीमेंट के घोल के साथ भर दिया. इसके बाद दोनों शिमला-मनाली घूमने चले गए. मुस्कान-सौरभ की एक बेटी भी है, उसे नाना-नानी के पास छोड़ दिया गया था. दोनों आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं. उनके खिलाफ केस चल रहा है.

कैसे हुई थी सौरभ राजपूत की हत्या?

PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, मामला 25 फरवरी 2025 से शुरू होता है. इस दिन मुस्कान रस्तोगी का बर्थडे था. ठीक एक दिन पहले 24 फरवरी को सौरभ राजपूत पत्नी का जन्मदिन मनाने मेरठ आया था. इसके बाद तय हुआ कि 4 मार्च को सौरभ को रास्ते से हटाया जाएगा. मुस्कान ने पहले बेटी पीहू को बेडरूम के बगल वाले कमरे में सुला दिया. फिर मुस्कान ने सौरभ राजपूत के डिनर में नशे की दवा मिला दी. सौरभ खाने के बाद जल्दी सो गया. इसके बाद मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल को कॉल करके बुला लिया.

मुस्कान ने सौरभ के सीने में घोंपा चाकू

साहिल के आने के बाद मुस्कान ने सौरभ के सीने में चाकू घोंप दिया. सौरभ की मौत होने के बाद उसकी लाश को घसीटकर बाथरूम में ले गए. पुलिस के मुताबिक दोनो ने लाश के 4 टुकड़े किए. उन्हें छिपाने के लिए बाजार से पानी भरने वाला एक बड़ा प्लास्टिक का ड्रम लाए. लाश के टुकड़े इसी ड्रम में भर दिए थे. किसी को शक न हो, इसलिए इसे सीमेंट से भर दिया. सौरभ के सिर को जंगल में फेंक आए.

केतन मर्डर केस: पंचशील एग्रीमेंट से बेल तक… आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी के सामने क्या हैं कानूनी रास्ते?

मामला 18 मार्च से जेल में बंद हैं साहिल-मुस्कान

मुस्कान और साहिल 18 मार्च 2025 से जेल में बंद हैं. जेल में रहते हुए मुस्कान ने एक बेटी को भी जन्म दिया. सौरभ राजपूत के परिवार ने इस बेटी को अपनाने से इनकार किया है. उनका दावा है कि ये सौरभ की बच्ची नहीं हो सकती, क्योंकि जिस दौरान मुस्कान प्रेग्नेंट हुई, उस समय सौरभ लंदन में रहता था. ऐसे में माना जा रहा है कि ये बच्ची साहिल से हुई है.

22 गवाहों की गवाही पूरी

मर्चेंट नेवी ऑफिसर सौरभ हत्याकांड में अब तक 22 गवाहों के बयान दर्ज हो चुके हैं. इन गवाहियों के बाद प्रॉसिक्यूशन साइड के सबूत क्लोज कर दिए गए. अब कोर्ट में धारा- 313 की प्रक्रिया शुरू हुई है. यानी अंतिम बहस चल रही है. फिर फैसला आएगा.

केतन मर्डर केस: मंगेतर को मारने से पहले सिया गोयल ने ब्वॉयफ्रेंड के साथ इस जगह पर की थी रिहर्सल, दोस्त ने खोले राज़

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.