मेघालय के विधानसभा अध्यक्ष डॉनकूपर रॉय का निधन, PM मोदी ने जताया शोक

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके रॉय गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में 10 दिन तक रहे भर्ती

Published date india.com Updated: July 28, 2019 8:47 PM IST
मेघालय के विधानसभा अध्यक्ष डॉनकूपर रॉय का निधन, PM मोदी ने जताया शोक
मेघालय विधानसभा के अध्यक्ष डॉनकूपर रॉय का गुरुग्राम में एक निजी अस्पताल में रविवार को निधन हो गया.

शिलांग/गुरुग्राम: मेघालय विधानसभा के अध्यक्ष डॉनकूपर रॉय का गुरुग्राम में एक निजी अस्पताल में रविवार को निधन हो गया. वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे. वह 64 साल के थे. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रॉय को सबसे पहले शिलांग के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसके बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां पर पिछले 10 दिनों से उनका इलाज चल रहा था. परिवार के सदस्यों ने बताया कि विभिन्न अंगों के काम करना बंद करने के बाद रविवार को उनकी हालत बिगड़ती गई. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेघालय विधानसभा अध्यक्ष डॉनकूपर रॉय के निधन पर रविवार को शोक जताते हुए कहा कि उन्होंने ”कई जिंदगियां बदलीं.”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रॉय के निधन पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि उन्होंने कई लोगों की जिंदगी में बदलाव लाए. प्रधानमंत्री कार्यालय ने मोदी के हवाले से कहा, ”मेघालय के विधानसभाध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. डॉनकूपर रॉय के निधन से दुखी हूं. मेघालय की प्रगति के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले रॉय ने बेहद लगन से राज्य की सेवा की और लोगों की जिंदगी बदलने में मदद की.”

मेघालय के मुख्यमंत्री और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के अध्यक्ष कोनराड के संगमा ने रॉय के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है. उन्होंने ट्वीट किया, मेघालय के विधानसभा अध्यक्ष डॉ डॉनकूपर रॉय के असमय निधन से गहरा धक्का लगा है. हमने ऐसे नेता, मार्गदर्शक को खो दिया, जिन्होंने लोगों की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया. ईश्वर उनके परिवार को दुख की इस घड़ी में शक्ति प्रदान करें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.