चालान के लिए की रोकने की कोशिश, कार चालक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को बोनट पर लटकाया

गुरुग्राम ने एक ट्रैफिक पुलिस कर्मी तब मुश्किल में पड़ गया, जब उसने गलत दिशा में चल रही कार को रोकने की कोशिश की.

Published date india.com Published: December 20, 2018 12:18 PM IST
चालान के लिए की रोकने की कोशिश, कार चालक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को बोनट पर लटकाया
पुलिस कर्मी को कार चालक ने इस तरह से बोनट पर लटका लिया.

नई दिल्ली: गुरुग्राम ने एक ट्रैफिक पुलिस कर्मी तब मुश्किल में पड़ गया, जब उसने गलत दिशा में चल रही कार को रोकने की कोशिश की. कार चला रहे युवक ने चालान से बचने के लिए कार नहीं रोकी. सामने ही खड़े पुलिसकर्मी को खुद को बचाने के लिए कार के बोनट पर लटकना पड़ा. इसके बाद भी चालक ने कार नहीं रोकी और वह काफी दूरी तक ट्रैफिक पुलिस कर्मी को बोनट पर लटकाए चलता रहा.

घटना गुरुग्राम (गुड़गांव) की है. गुरुग्राम के सिग्नेचर टावर चौक के पास एक एसयूवी आ रही थी. कार गलत साइड पर थी. उसने कार को हाथ देकर रुकवाने की कोशिश की. नहीं रुकते देख वह कार के सामने खड़ा हो गया. इसके बाद भी चालक ने कार नहीं रोकी, पुलिस कर्मी बचने के लिए कार के बोनट पर लेट गया. कार चला रहे युवक ने इसके बाद भी कार नहीं रोकी, इससे खतरे में पड़ा पुलिस कर्मी चलती कार के बोनट पर ही लेटा रहा. युवक ने कुछ दूरी पर अन्य पुलिसकर्मियों के आ जाने पर कार रोक दी.

पुलिस के अनुसार, घटना के बाद युवक को अरेस्ट कर लिया गया है. उसकी कार भी सीज कर दी गई है. वह गलत दिशा में कार चला रहा था. ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने बहादुरी दिखाई और खतरे में पड़ने के बाद भी सूझबूझ से घटना से निपटा. पुलिस ने बताया कि कार चला रहे युवक ने चालान से बचने के लिए ऐसा किया था.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.