
Shivendra Rai
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले शिवेन्द्र राय को हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से इतिहास में एमए ... और पढ़ें
India Meteorological Department alert: आने वाले दिनों में दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में रहने वाले लोगों को गर्मी से निजात मिल सकता है. लेकिन तेज आंधी और भारी बारिश से परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आने वाले दिनों में हल्की से भारी बारिश की संभावना जताई है. इस समय दिल्ली समेत पूरे एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में लगातार कई दिनों से मौसम का मिजाज बदलता दिखाई दे रहा है. कभी तेज धूप और तेज हवा तो कभी बादलों से घिरे आसमान के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है.
तेज हवा और बादलों के चलते लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलती दिखाई दे रही है. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा जिसमें गरज-चमक के साथ बूंदा बादी भी होगी. आईएमडी के अनुसार, 17 से लेकर 19 जून तक एनसीआर और उसके आसपास के क्षेत्रों में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश होगी. इस दौरान रात और शाम को आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई गई है.
खासतौर पर 18 और 19 जून को मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है जिसमें चेतावनी दी गई है कि शाम और रात के समय 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.इसके साथ ही बिजली चमकने और गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 20 जून से लेकर 22 जून तक भी बारिश और गरज-चमक का यह सिलसिला जारी रहेगा. हालांकि इन तीन दिनों के लिए विभाग ने कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की है, लेकिन आकाशीय बिजली के साथ हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना बनी रहेगी.
20 जून को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि 21 और 22 जून को तापमान 38 डिग्री तक पहुंच सकता है। लगातार होने वाली बारिश और बादलों की आवाजाही के कारण अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखी जा सकती है.
पहले जहां तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच रहा था, वहीं अब यह 34-38 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है। इसके चलते उमस में कमी आई है और लोगों को कुछ राहत महसूस हो रही है. मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि जिन दिनों अलर्ट जारी किया गया है, उन दिनों अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें. बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़ा होने से बचें. साथ ही तेज हवाओं के दौरान वाहन सावधानी से चलाएं और सुरक्षित स्थानों पर ही रुकें.
(इनपुट – एजेंसी)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.