By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Mha Issues Lookout Notice Against Sad Leader Bikram Singh Majithia
MHA ने SAD नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया, देश छोड़ने की इजाजत नहीं
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पंजाब के पूर्व मंत्री और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ ‘लुकआउट सर्कुलर’ जारी किया है
MHA, Shiromani Akali Dal, Bikram Singh Majithia, lookout circular, चंडीगढ़: केंद्रीय गृह मंत्रालय (Union Home Ministry) ने पंजाब के पूर्व मंत्री और शिरोमणि अकाली दल (former Punjab minister and senior Shiromani Akali Dal leader) के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ ‘Lookout Circular’ जारी किया है. मजीठिया पर राज्य पुलिस ने एनडीपीएस कानून (NDPS Act) के तहत मादक पदार्थ की तस्करी (drug trafficking) का मामला दर्ज किया है.
लुकआउट सर्कुलर (Loc) पंजाब पुलिस के अनुरोध पर जारी किया गया. इस नोटिस के तहत किसी व्यक्ति के देश छोड़ने पर रोक है. केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत आने वाले आव्रजन ब्यूरो ने नोटिस की प्रति पंजाब के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (काउंटर इंटेलिजेंस), आंतरिक सुरक्षा, मोहाली को भेजी है.
नोटिस में कहा गया है, ”यह एलओसी तब तक लागू रहेगा जब तक कि आव्रजन ब्यूरो को इसे शुरू करने वालों से हटाने का अनुरोध प्राप्त नहीं होता है. राज्य पुलिस शिरोमणि अकाली दल के नेता की गिरफ्तारी के लिए उनकी तलाश कर रही है.
नशीले पदार्थ के गिरोह की जांच के लिए 2018 की स्थिति रिपोर्ट के आधार पर सोमवार को 46 वर्षीय मजीठिया पर मादक पदार्थ रोकथाम संबंधी एनडीपीएस कानून के तहत मामला दर्ज किया गया था. मादक पदार्थ रोधी विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के प्रमुख हरप्रीत सिंह सिद्धू ने 2018 में पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में रिपोर्ट दाखिल की थी.
पंजाब अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकार के इस कदम को शिअद ने राजनीतिक प्रतिशोध के तहत की गई कार्रवाई बताया है. कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू, चरणजीत सिंह चन्नी नेतृत्व वाली सरकार से मजीठिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे.
मजीठिया SAD प्रमुख सुखबीर सिंह बादल की पत्नी और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल के भाई हैं. मजीठिया ने इससे पहले अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया था.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें