'गणपति बप्पा मोरया' नारा लगाने पर MIM विधायक वारिस पठान को मांगनी पड़ी माफी

वारिस पठान ने मुंबई के बायकुला में एक गणेश पंडाल में गणपति बप्पा मोरया का नारा लगाया था.

Published date india.com Updated: September 25, 2018 8:54 PM IST
गणपति बप्पा मोरया' नारा लगाने पर MIM विधायक वारिस पठान को मांगनी पड़ी माफी
AIMIM MLA issues apology after chanting Ganpati Bappa Morya

मुंबई। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम एक बार फिर गलत वजहों से चर्चा में है. इस बार मामला उसके विधायक के गणेश चतुर्थी में शामिल होकर नारे लगाने से जुड़ा है. दरअसल, मामला ये है एमआईएम के विधायक वारिस पठान ने एक गणेश पंडाल में गणपति बप्पा मोरया का नारा लगाया था, लेकिन पार्टी और मौलवियों के दबाव के बाद उन्हें इसे लेकर माफी मांगनी पड़ी है. ये मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और इसकी निंदा हो रही है.

वारिस पठान को मांगनी पड़ी माफी

वारिस पठान ने मुंबई के बायकुला में एक गणेश पंडाल में गणपति बप्पा मोरया का नारा लगाया था. लेकिन पार्टी और मुल्ला-मौलवियों के दबाव में उन्हें इसके लिए माफी मांगनी पड़ी है. मौलवियों का कहना था कि गणेश एक हिंदू देवता हैं और किसी मुस्लिम के लिए गणपति बप्पा मोरया का उदघोष करना गलत है.

लगातार विरोध के बाद वारिस पठान को आखिरकार इस उदघोष के लिए माफी मांगनी पड़ी. पठान बायकुला क्षेत्र से विधायक हैं. गणेश चतुर्थी के दिन उन्होंने लोगों को संबोधित किया था और गणेश से प्रार्थना की थी कि वह भक्तों को सभी मुसीबतों से दूर रखें. इसके बाद उन्होंने गणपति बप्पा मोरया का नारा लगाया था. लेकिन मौलवियों को ये नागवार गुजरा.

विवाद के बाद पठान ने एक वीडियो जारी अपनी गलती मानी और माफी मांगी. इस वीडियो में पठान ने कहा, कुछ दिन पहले मैंने एक मंत्र का उच्चारण किया था और इसके लिए मैं शर्मिंदा हूं. मैं अपनी गलती मानता हूं और वादा करता हूं कि दोबारा ऐसा नहीं होगा.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.