By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Ministry Of Civil Aviation Has Allowed Domestic Air Services By Non Scheduled And Private Operators Know Here When Booking Stast
शुरू होने जा रही हैं निजी उड़ान सेवाएं, सरकार ने दी इजाजत, जानिए कब से शुरू होंगी बुकिंग्स
सरकार ने निजी कंपनियों को एयर सर्विस शुरू करने की इजाजत दे दी है.
नई दिल्ली: दो महीने के लॉकडाउन के बाद कल यानि बीते सोमवार से पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश को छोड़कर देश के सभी राज्य में घरेलू उड़ान सेवा शुरू हो गई. सरकारी उड़ान सेवा शुरू होने के बाद अब जल्द ही प्राइवेट विमानन कंपनियां देश में घरेलू उड़ान सेवा शुरू करने वाली है. सरकार ने निजी कंपनियों को इसकी इजाजत दे दी है.
माना जा रहा है कि जल्द ही प्राइवेट एयर सर्विस की बुकिंग्स शुरू हो जाएगा. नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने गैर अनुसूचित और निजी ऑपरेटरों को अब देश में घरेलू उड़ान सेवा शुरू करने अनुमति दे दी है. सरकार की तरफ से इस बारे में जल्द ही दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे.
Ministry of Civil Aviation (MoCA) has allowed domestic air services by “non-scheduled and private (general aviation) operators (fixed-wing/helicopters/microlight aircraft)”. pic.twitter.com/NFeOACGrVm
— ANI (@ANI) May 26, 2020
देश में सोमवार से कई राज्यों के लिए सरकारी विमानन कंपनियों के जहाजों ने उड़ान भरी. नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए कहा कि आज (सोमवार) 532 घरेलू उड़ानों में 39,231 यात्रियों ने यात्रा की.
उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश में कल से और पश्चिम बंगाल से 28 मई से परिचालन फिर से शुरू हो जाएगा और ये संख्या भविष्य में और बढ़ेगी. जानकारी के अनुसार सोमवार को कई समस्याओं के चलते देशभर में 80 से ज्यादा उड़ाने रद्द करनी पड़ीं. प्राइवेट उड़ान सेवा शुरू होने से यात्रियों को काफी सहूलियत मिलने वाली है जो जल्दी या फिर कीसी कारण से खुद के विमान में जाना चाहते हैं वो अब इसका लाभ ले सकते हैं.
Also Read:
-
Air India Express केबिन क्रू ने हड़ताल की खत्म, एयरलाइन ने 25 कर्मचारियों का टर्मिनेशन लेटर लिया वापस
-
केंद्र सरकार ने सूरत एयरपोर्ट को घोषित किया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अब दुनिया से जुड़ेगा डायमंड सिटी
-
शराब के नशे में शख्स ने दूसरे पैसेंजर पर किया पेशाब, जानिए विमान में बदतमीजी पर क्या कहता है कानून? - Watch Video
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें