खुश खबर: सियाचिन में 6 दिन बाद बर्फ से जिंदा निकला जवान

हिमस्खलन के बाद से लापता सैनिकों तक पहुंचने के लिए सेना एवं वायुसेना व्यापक स्तर पर बचाव अभियान चला रही थी

Written by: Abdulkadir
Published: February 9, 2016, 10:26 AM IST

”जाखो राखे साईयां, मार सके न कोए”, यह कहावत सियाचिन में चरितार्थ होती नजर आई। वहा पिछले सप्ताह हुए हिमस्खलन के बाद 25 फुट मोटी बर्फ की परत के नीचे दबा सेना का एक जवान चमत्कारिक रूप से छह दिनों बाद जिंदा मिला। उसकी हालत गंभीर है।

कश्मीर में हिमस्खलन, 10 सैनिक लापता

उत्तरी सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डी एस हुड्डा ने बताया, ‘एक चमत्कारिक बचाव अभियान था। सुबह लांस नायक हनामन थापा को आर आर अस्पताल ले जाने के लिए सभी प्रयास किये गए।’ उन्होंने बताया, ‘अब तक पांच शव बरामद किये जा चुके हैं और चार की पहचान हो चुकी है। दुखद है कि अन्य सैनिक हमारे साथ नहीं हैं।’ उन्होंने उम्मीद जतायी कि कर्नाटक के रहने वाले थापा के साथ एक और चमत्कार हो। बाकी सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि की गई है।

हूडा ने कहा, “हमें चमत्कारों के होते रहने की उम्मीद है। दुआएं हमारे साथ हैं।”

उल्लेखनीय है कि सियाचिन ग्लेशियर में तीन फरवरी को जबर्दस्त हिमस्खलन हुआ। इसकी चपेट में सैनिकों की चौकी भी आ गई थी, जिसके चलते सेना के 10 जवान लापता थे।

हिमस्खलन के बाद से लापता सैनिकों तक पहुंचने के लिए सेना एवं वायुसेना व्यापक स्तर पर बचाव अभियान चला रही थी।

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.