आइजोल: लगातार दो बार सत्ता में बने रहने के बाद आंतरिक तकरार और सत्ता विरोधी लहर की वजह से कांग्रेस के लिये मिजोरम में मुश्किल खड़ी होती दिख रही है और उसे आगामी विधानसभा चुनाव में मिजो नेशनल फ्रंट से कड़ी चुनौती मिलने की उम्मीद है. मिजोरम में 28 नवंबर को चुनाव होने हैं. नतीजे 12 दिसंबर को आएंगे.
सर्वे: राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ हार रही है बीजेपी, तीनों राज्यों में कांग्रेस की वापसी
इस बीच मुख्यमंत्री ललथनहवला ने शनिवार को आरोप लगाया कि उनके पूर्व कैबिनेट सहयोगी आर ललजीरलियाना और ललरिनलियाना साइलो जब मंत्री थे तो ‘भ्रष्ट’ थे. ललजीरलियाना प्रदेश के गृह मंत्री थे और उन्होंने 14 सितंबर को इस्तीफा दिया था. कांग्रेस की अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति (डीएसी) द्वारा कारण बताओ नोटिस दिये जाने के बाद उन्हें 17 सितंबर को पार्टी से निकाल दिया गया था.
In Depth Report: ये हैं 5 राज्यों के आंकड़े, क्या 11 दिसंबर को बदलेगी पिछले चुनाव की तस्वीर
पूर्व मंत्री साइलो के कांग्रेस पार्टी से हाल में दिये गए इस्तीफे को भी सत्ताधारी पार्टी के लिए बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है. 28 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए तैयारियां चल रही अहिं. यहां चुनाव प्रचार जोरों पर है. मिजोरम कांग्रेस का गढ़ माना जाता है. इस बार बीजेपी भी कांग्रेस का ये किला भेदने की कोशिश है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.