आइजोल: मिजोरम में आज दोपहर 12 बजे मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के प्रमुख जोरमथंगा मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली. बता दें कि 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए चुनाव में मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) को 26 सीटों पर जीत मिली है. जबकि सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ पांच सीटें मिली थी, जबकि एक सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी. इसके अलावा आठ सीटें निर्दलीय के खाते में गई थी.
Aizawl: Mizo National Front leader Zoramthanga takes oath as the Chief Minister of Mizoram. pic.twitter.com/nce5oo7ukE
— ANI (@ANI) December 15, 2018
मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के प्रमुख जोरमथंगा ने मंत्री पद के लिए निर्वाचित विधायकों के नाम राज्यपाल को भेज दिये हैं. एमएनएफ विधायक दल के सचिव लालरूतकिमा ने यह जानकारी दी. हालांकि उन्होंने मंत्री पद की शपथ लेने जा रहे विधायकों की संख्या पर कुछ नहीं कहा. जोरमथंगा शनिवार दोपहर 12 बजे अपने मंत्रियों के साथ राजभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. मिजोरम के राज्यपाल के राजशेखरन ने बुधवार को आधिकारिक रूप से मिजो नेशनल फ्रंट को सरकार बनाने का न्योता भेजा था.
Mizoram Elections Results 2018: मिजोरम के 40 में से 20 विधायक पहली बार पहुंचेंगे विधानसभा
मंगलवार से नई विधानसभा का सत्र होगा शुरू
विधानसभा सचिवालय में मौजूद सूत्रों के मुताबिक राज्यपाल ने अगले मंगलवार को नई विधासभा का सत्र बुलाने के लिये समन जारी किया है. यह सत्र 39 नए विधायकों के शपथ लेने तक तीन और उससे ज्यादा दिन तक जारी रह सकता है. लालरूतकिमा ने कहा कि शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राष्ट्रगान की धुन बजायी जाएगी. इसके बाद बाइबिल पढ़ी जाएगी और फिर प्रार्थना की जाएगी. गौरतलब है कि मिजोरम में मंगलवार को आए विधानसभा चुनाव के नतीजों में मिजो नेशनल फ्रंट ने सबसे ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाने का दावा पेश किया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.