Assembly Elections 2023: आज मिजोरम में थम जाएगा चुनाव प्रचार, 40 सीटों के लिए इस दिन डाले जाने हैं वोट

मिजोरम में 7 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कई बड़े नेता राज्य का दौरा कर चुके हैं. आज राज्य में चुनाव को लेकर जारी प्रचार थम जाएगा.

Published date india.com Updated: November 5, 2023 9:58 AM IST
Assembly Elections 2023: आज मिजोरम में थम जाएगा चुनाव प्रचार, 40 सीटों के लिए इस दिन डाले जाने हैं वोट
मिजोरम विधानसभा चुनाव 2023

Mizoram Assembly Elections: मिजोरम में विधानसभा चुनावों को लेकर जारी प्रचार का आज आखिरी दिन है. मिजोरम विधानसभा के 40 सदस्यों का चुनाव करने के लिए राज्य में 7 नवंबर को एक ही चरण में वोट डाले जाएंगे. मतगणना 3 दिसंबर को होगी. यहां मुख्यमंत्री जोरमथांगा के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ नेशनल फ्रंट (MNF), जोरम पीपल्स मूवमेंट (ZPM) और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है.

साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में, मिजोरम की 40 सीटों वाली विधानसभा में मिजो नेशनल फ्रंट 37.8 फीसदी वोट शेयर के साथ 26 सीटें जीतने में कामयाब रही थी. वहीं, कांग्रेस ने 5 सीटें हासिल कीं और बीजेपी ने एक सीट जीती. ज़ोरमथांगा राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री हैं.

पांच राज्यों में होने हैं चुनाव

बता दें कि, देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहा है. जिसमें से मिजोरम में 7 नवंबर , मध्यप्रदेश 17 नवंबर, छत्तीसगढ़ 7 एवं 17 नवंबर दो चरण में , राजस्थान 23 नवंबर और तेलंगाना में 30 नवंबर को वोट डालेंगे। चुनाव परिणामों की घोषणा 3 दिसंबर को की जाएगी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Election की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.