EnglishHindi

मिजोरम: कल दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे जोरमथंगा

मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के प्रमुख जोरमथंगा पद और गोपनीयता की शपथ के साथ ही मिजोरम के अगले मुख्‍यमंत्री बन जाएंगे.

Updated: December 14, 2018, 2:00 PM IST

आइजोल: मिजोरम में नई सरकार का गठन शनिवार दोपहर 12 बजे किया जाएगा. मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के प्रमुख जोरमथंगा पद और गोपनीयता की शपथ के साथ ही मिजोरम के अगले मुख्‍यमंत्री बन जाएंगे. बता दें कि मिजोरम के राज्यपाल के. राजशेखरन ने बुधवार को ही आधिकारिक रूप से मिजो नेशनल फ्रंट को सरकार बनाने का न्योता भेजा था.

मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के प्रमुख जोरमथंगा ने मंत्री पद के लिए निर्वाचित विधायकों के नाम राज्यपाल को भेज दिये हैं. एमएनएफ विधायक दल के सचिव लालरूतकिमा ने यह जानकारी दी. हालांकि उन्होंने मंत्री पद की शपथ लेने जा रहे विधायकों की संख्या पर कुछ नहीं कहा. जोरमथंगा शनिवार दोपहर 12 बजे अपने मंत्रियों के साथ राजभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. मिजोरम के राज्यपाल के राजशेखरन ने बुधवार को आधिकारिक रूप से मिजो नेशनल फ्रंट को सरकार बनाने का न्योता भेजा था.

Assembly Elections Results 2018: पूर्वोत्‍तर में ढहा कांग्रेस का एकमात्र किला, मिजोरम में MNF की सत्ता में वापसी

मंगलवार से नई विधानसभा का सत्र होगा शुरू

विधानसभा सचिवालय में मौजूद सूत्रों के मुताबिक राज्यपाल ने अगले मंगलवार को नई विधासभा का सत्र बुलाने के लिये समन जारी किया है. यह सत्र 39 नए विधायकों के शपथ लेने तक तीन और उससे ज्यादा दिन तक जारी रह सकता है. लालरूतकिमा ने कहा कि शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राष्ट्रगान की धुन बजायी जाएगी. इसके बाद बाइबिल पढ़ी जाएगी और फिर प्रार्थना की जाएगी. गौरतलब है कि मिजोरम में मंगलवार को आए विधानसभा चुनाव के नतीजों में मिजो नेशनल फ्रंट ने सबसे ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाने का दावा पेश किया है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.