कैबिनेट से मिली नई उड़ान पॉलिसी को मंजूरी, ये हुए अहम बदलाव

इन बदलावों में यात्रियों की सहूलियत का खास ध्यान रखा गया है

Published date india.com Published: June 15, 2016 2:37 PM IST
Air India
उड़ते विमान में छेड़छाड़ की गई. फोटो प्रतीकात्मक

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नई एविएशन पालिसी को मंजूरी दे दी है। इस नई पॉलिसी के लागू होने पर विमान सेवा में कई अहम बदलाव देखने को मिलेंगे। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। इस नई पॉलिसी के प्रावधानों में यात्रियों के हितों का विशेष ध्यान रखा गया है। इस नई एविएशन पॉलिसी के अंतर्गत निम्नलिखित अहम बदलाव किए गए हैं… (यह भी पढ़ेंः जेट एयरवेज की फ्लाइट के केबिन से उठा धुआं, लौटा विमान)

• अब 1 घंटे के सफर के लिए 2500 रुपए देने होंगे जबकि 30 मिनट के सफर के लिए 1200 रुपए का भुगतान करना होगा।

• टिकट कैंसिल कराने पर रिफंड प्राप्त करने में भी यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। अब घरेलू यात्रा के टिकट का रिफंड 15 दिनों में और अंतर्राष्ट्रीय यात्राओं का रिफंड एक महीने के अंदर हो जाएगा।

• टिकट कैंसिल करवाने पर चार्ज के रूप में 200 रुपए से ज्यादा नहीं वसूला जा सकता।

• ओवर बुकिंग की स्थिति में यदि यात्री को विमान में सवार नहीं होने दिया जाता तो उसके लिए मुआवजा राशि बढ़ाकर 20,000 रुपए कर दी गई है।

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

• इसी तरह अगर उड़ान के वक्त से 24 घंटे के अंदर फ्लाइट कैंसिल होती है तो मुआवजा राशि 10,000 रुपए होगी।

• अब विमानन कंपनियों को अंतर्राष्ट्रीय सेवाएँ शुरू करने के लिए कम से कम 20 विमानों की आवश्यकता होगी। लेकिन अब इसके लिए 5 साल का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

• सामान की सीमा पंद्रह किलो से ज्यादा होने पर पाँच किलो तक 100 रुपए प्रति किलो से ज्यादा नहीं लिए जाएंगें।

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.