By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Modi Government Gets 230 Increase In Npa Nda Name Should Now Be Npa Congress
भाजपा के कार्यकाल में जनता का धन बैंकों में सुरक्षित नहीं : कांग्रेस
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, बैंक संकट में हैं. जनता का पैसा असुरक्षित है, डिफाल्टरों ने लूट की और भाग निकले.
नई दिल्ली : कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि भाजपा के के कार्यकाल में जनता का धन बैंकों में सुरक्षित नहीं है. कांग्रेस ने जनता का धन असुरक्षित होने का आरोप लगाते हुए तंज कसा और कहा कि वर्तमान बीजेपी सरकार में गैर निष्पादित आस्तियां (एनपीए) 230 फीसदी बढ़ गई हैं, इसलिए अब ‘एनडीए का नाम एनपीए कर दिया जाना चाहिए. कांग्रेस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट के जरिए एनडीए पर हमला बोला. कांग्रेस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, बैंक संकट में हैं. जनता का पैसा असुरक्षित है, डिफाल्टरों ने लूट की और भाग निकले.
1/n
Banks in peril,
People’s money unsafe,
Defaulters ‘Loot’ & ‘Escape’!Bad Loans of Pvt. Banks rise by a whopping 317% under Modi Govt – ₹26,112 Cr in 2014-15 to ₹1,09,076 Cr in 2017-18. pic.twitter.com/frzZuyzYkt
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) May 21, 2018
2/n
Banks in peril,
People’s money unsafe.‘NDA’ should be renamed as ‘NPA’.
NPA’s of All Banks rise by 230% – From ₹2,51,054 Cr in March 2014 to ₹ 8,31,141 Cr in December 2017. pic.twitter.com/tuNmDycGes
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) May 21, 2018
कांग्रेस प्रवक्ता ने दावा करते हुए कहा मोदी सरकार में बैंकों का डूबा कर्ज (बैड लोन) 317 फीसदी बढ़ गया. 2014-15 में यह 26,112 करोड़ रुपये था और यह 2017-18 में 1,09,076 करोड़ रुपए हो गया. सुरजेवाला ने कहा, सभी बैंकों में एनपीए 230 फीसदी बढ़ गया. यह मार्च, 2014 में 2,51,054 करोड़ रुपए था जो दिसंबर, 2017 में बढ़कर 8,31,141 करोड़ रुपए हो गया. कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, एनडीए का नाम बदलने का वक्त आ गया है अब उन्हें अपना नाम बदल कर एनपीए कर लेना चाहिए.
Also Read:
-
क्या बाबा वेंगा ने पहले ही देख लिया था तेल संकट? अब पेट्रोल-LPG को लेकर ये भविष्यवाणी हो रही वायरल
-
होर्मुज पर ईरान ने चल दी नई चाल! दुनिया की तेल सप्लाई पर बढ़ा खतरा, जानें अब क्या है पूरा प्लान
-
बैलगाड़ी पर बारात, पैदल चले CM... पेट्रोल-डीजल बचाने का किसका तरीका सबसे अनोखा, PM मोदी के फ्यूल बचाने के ऐलान के बाद लोगों में मची होड़
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें