live

24 घंटे परीक्षा, भविष्य के बारे में भला क्यों सोचें, दुनिया इनके बाहर भी है- PM मोदी

बोर्ड परीक्षा के शुरू होने में कुछ ही दिन बाकी हैं. छात्र अपनी तैयारियों में व्यस्त हैं और दबाव में भी हैं...

Published date india.com Updated: February 16, 2018 2:57 PM IST
Modi Pariksha par Charcha in Delhi Talkatora Stadium, Updates in Hindi | 24 घंटे परीक्षा, भविष्य के बारे में भला क्यों सोचें, दुनिया इनके बाहर भी है- PM मोदी

नई दिल्ली. बोर्ड परीक्षा के शुरू होने में कुछ ही दिन बाकी हैं. छात्र अपनी तैयारियों में व्यस्त हैं और दबाव में भी हैं. इस आखिरी दौर में छात्र भारी तनाव से गुजरते हैं. छात्रों की इसी मुश्किल को समझते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनोखी पहल की है. इस पहल में पीएम देश भर के छात्रों से, जो अगले दिनों में परीक्षा की घड़ी से गुजरने वाले हैं, अपने अनुभवों को साझा करेंगे. इनमें 10वीं और 12वीं के छात्र भी हैं.

Live Updates

  • Feb 16, 2018 2:07 PM IST

    पीएम का कार्यक्रम समाप्त. छात्रों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं.

  • Feb 16, 2018 2:06 PM IST

    अटल जी कहते थे हार ना मानूंगा, ये जिजीविषा हर किसी के भीतर होनी चाहिएः पीएम

  • Feb 16, 2018 2:05 PM IST

    मैं हर पल सवा सौ करोड़ देशवासियों के लिए समर्पित रहूं. चुनाव तो आते जाते हैं, जीतना-हारना तो बाई प्रोडक्ट हैः पीएम

  • Feb 16, 2018 2:04 PM IST

    सारी समस्या का जड़ है कि ‘बनना चाहता हूं’. जिंदगी में बनने के सपने निराशा की गारंटी है क्योंकि आपने सोचा डॉक्टर बनूंगा, इंजीनियर बने : प्रधानमंत्री

  • Feb 16, 2018 2:03 PM IST

    एक्जाम, नंबर, रिजल्ट बाइ प्रोडक्ट होना चाहिए. राजनीति में भी मैं अपना यही सिद्धांत रखता हूं: पीएम


  • Feb 16, 2018 2:03 PM IST

    आप कुछ करने का सपना देखिये। कुछ बनना तय करने से आपकी स्वतंत्रता छीन जाती हैः पीएम

  • Feb 16, 2018 1:58 PM IST

    हमारे समाज में शिक्षकों को पहले परिवार के सदस्यों की तरह माना जाता था, आज हमें इस भावना को फिर से जगाने की आवश्यकता है – प्रधानमंत्री

  • Feb 16, 2018 1:57 PM IST

    एक बार मन में तय कर लीजिए कि जिंदगी में कुछ करना चाहता हूं: पीएम मोदी

  • Feb 16, 2018 1:52 PM IST

    जब मैं मुख्यमंत्री बना तो अपने टीचर्स को एक मंच पर बुलाकर उनका सम्मान किया,शिक्षकों के प्रति हमारे मन में एक भाव होना चाहिएः पीएम

  • Feb 16, 2018 1:48 PM IST

    आपको जो भी योगासन अच्छा लगता हैं आप वही आसन कीजिये, उसी से आपके अंदर ऊर्जा का संचार होगा और ध्यान केंद्रित करने में सहायता मिलेगी – प्रधानमंत्री

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.