अयोध्या में राम मंदिर की आधारशिला मोदी को रखनी चाहिए: बाबा रामदेव

योगगुरु बाबा रामदेव ने शनिवार को कहा कि अयोध्या में राममंदिर की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रामनवमी पर रखनी चाहिए.

Published date india.com Published: November 16, 2019 8:58 PM IST
अयोध्या में राम मंदिर की आधारशिला मोदी को रखनी चाहिए: बाबा रामदेव
बाबा राम देव-पीएम मोदी (फाइल फोटो)

बेंगलुरू: योगगुरु बाबा रामदेव ने शनिवार को कहा कि अयोध्या में राममंदिर की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रामनवमी पर रखनी चाहिए. रामदेव ने कहा कि राममंदिर महान वैदिक परंपरा का प्रतिबिंब होना चाहिए.

मंदिर नगर उडुपी में पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर के लिए पहुंचे स्वामी रामदेव ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अयोध्या में राममंदिर ऐसा बनना चाहिए जिससे यह वेटिकन, मक्का और अमृतसर में स्वर्णमंदिर की तरह हिंदुओं के लिए एक महान तीर्थस्थल बने.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मंदिर महान वैदिक परंपराओं का प्रतिबिंब होना चाहिए. हमारी उम्मीद है कि अयोध्या राम जन्मभूमि ट्रस्ट के जरिये एक आध्यात्मिक ज्ञान का केंद्र बने.’’

(इनपुट भाषा)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.