Mohammad Shami Ex Wife Hasin Jahan Bursts Out In Anger Says I Will Expose The Conspiracies
'साजिशों का करूंगी पर्दाफाश', मोहम्मद शमी की एक्स-वाइफ हसीन जहां का फूटा गुस्सा, जानिए अब निशाने पर कौन?
Mohammed Shami Ex-wife: सूरी शहर में अर्शी जहां के नाम पर दर्ज एक जमीन पर हसीन ने निर्माण शुरू किया था. पड़ोसन दलिया खातून ने इसे अवैध बताकर विरोध किया, जिसके बाद 11 जुलाई को दोनों पक्षों में झड़प हो गई.
Mohammed Shami Ex-Wife: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पूर्व पत्नी हसीन जहां एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं. उन पर और उनकी पहली शादी से हुई बेटी अर्शी जहां पर पड़ोसन दलिया खातून से मारपीट और हत्या की कोशिश का गंभीर आरोप लगा है. यह मामला सूरी के वार्ड नंबर 5 में एक विवादित जमीन को लेकर शुरू हुआ, जिसके बाद हसीन ने सोशल मीडिया पर साजिश का आरोप लगाकर हंगामा मचा दिया.
जमीन विवाद से शुरू हुआ बवाल
सूरी शहर में अर्शी जहां के नाम पर दर्ज एक जमीन पर हसीन ने निर्माण शुरू किया था. पड़ोसन दलिया खातून ने इसे अवैध बताकर विरोध किया, जिसके बाद 11 जुलाई को दोनों पक्षों में झड़प हो गई. वायरल वीडियो में हसीन को दलिया के साथ हाथापाई करते देखा गया. दलिया का दावा है कि हसीन और अर्शी ने उन पर हमला किया, जिससे उन्हें चोटें आईं.
हसीन जहां का इंस्टाग्राम पर फूटा गुस्सा
हसीन जहां ने लिखा, ‘मेरे खिलाफ जो साजिश के तहत मीडिया में अफवाहें फैलाई जा रही हैं, आप सब उन्हें जरूर याद रखें. बहुत जल्द मैं सबूतों के साथ इन सारी साजिशों का पर्दाफाश करूंगी, इंशा अल्लाह. इसी तरह साल 2021 में मुझे मेरी नाबालिग बेटी समेत एक झूठे केस में फंसाया गया था और मीडिया में मेरी छवि को बुरी तरह से बदनाम किया गया. मुझे धमकी भरे संदेश भेजे गए कि मैंने शमी अहमद के खिलाफ जो केस दर्ज किए हैं, उन्हें वापस ले लूं.
उन्होंने आगे कहा, ‘लेकिन मुझे अपने अल्लाह पर पूरा भरोसा और उम्मीद थी, मैं कभी नहीं डरी. कोलकाता हाई कोर्ट ने उस झूठे केस को खारिज कर दिया था, लेकिन तब किसी मीडिया ने उस फैसले को उजागर नहीं किया. मैं एक अकेली औरत हूं, इसलिए हर कोई मुझे डराने, परेशान करने और मेरी संपत्ति व पैसों को हड़पने की कोशिश करता है. कुछ दो कौड़ी के अपराधी अपनी राजनीति चमकाने के लिए जबरदस्ती मेरे साथ विवाद खड़ा करते हैं ताकि मीडिया में खुद को हाइलाइट कर सकें.
मेरी मासूम बच्चियों की क्या गलती है?
हसीन जहां कहती हैं, ‘मैं जब इन अपराधियों से नहीं डरती, न ही उनके आगे झुकती हूं, तो ये लोग साजिश रचते हैं और मेरी बेटियों की जिंदगी से खेलने की कोशिश करते हैं. मेरी बेटियां अपनी पढ़ाई में व्यस्त हैं, उन्हें किसी से कोई मतलब नहीं है, फिर भी मुझे मानसिक रूप से सताने के लिए मेरी मासूम बेटियों को बलि का बकरा बनाया जा रहा है. आप ही बताइए, मेरी मासूम बच्चियों की क्या गलती है? मेरे खिलाफ की गई इन गैरकानूनी गतिविधियों और साजिशों से मैं न कभी डरी हूं और न कभी डरूंगी, इंशा अल्लाह.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.