मोकामा हत्याकांड में नया ट्विस्ट! गोली लगने से नहीं हुई थी दुलारचंद यादव की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुए चौंकाने वाले खुलासे

Mokama Murder Case: बिहार के मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है. डॉक्टरों ने कहा कि मौत गोली से नहीं हुई. इस खुलासे से पूरा केस पलट गया है.

Published date india.com Published: October 31, 2025 9:20 PM IST
मोकामा हत्याकांड में नया ट्विस्ट! गोली लगने से नहीं हुई थी दुलारचंद यादव की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुए चौंकाने वाले खुलासे

मोकामा हत्याकांड मामले में अब एक नया ट्विस्ट आया है. शुरुआत में कहा गया था कि दुलारचंद की मौत गोली लगने से हुई थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि मौत गोली से नहीं हुई है. तीन डॉक्टरों की टीम ने बताया कि दुलारचंद को पैर में, एंकल ज्वाइंट के पास गोली लगी थी, जो पैर को आर-पार कर गई. डॉक्टरों के मुताबिक, ऐसी गोली से इंसान की मौत होना असंभव है. इससे पहले शव का एक्स-रे भी किया गया था, जिसमें भी यही बात सामने आई थी कि गोली जानलेवा नहीं थी.

शरीर पर मिले कई और चोट के निशान

डॉक्टरों की टीम ने बताया कि दुलारचंद यादव के शरीर पर कई और घाव मिले हैं, इनमें से ज्यादातर चोटें छिलने या घिसने जैसी थीं. डॉ. अजय कुमार ने कहा कि सभी घावों और निशानों को ध्यान में रखकर ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार की जा रही है. यह रिपोर्ट अब पुलिस जांच का अहम हिस्सा बन सकती है. मेडिकल टीम का कहना है कि मौत का असली कारण अभी साफ नहीं है, लेकिन इतनी हल्की गोली से किसी की जान जाना मुश्किल है.

पुलिस जांच में नए सवाल और दिशा

पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद पूरा केस पलट गया है. सवाल यह उठ रहा है कि अगर मौत गोली से नहीं हुई, तो फिर असली वजह क्या थी? क्या दुलारचंद की मौत पिटाई से हुई, या फिर किसी अंदरूनी चोट से? फिलहाल पुलिस मेडिकल रिपोर्ट के पूरी तरह आने का इंतजार कर रही है और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इलाके में तनाव और बढ़ी राजनीतिक हलचल

दुलारचंद यादव की मौत के बाद से मोकामा और आसपास के इलाकों में तनाव बढ़ गया है. यह घटना चुनाव प्रचार के दौरान, दो गुटों के बीच हुई झड़प के बाद सामने आई थी. लोगों में गुस्सा है और प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर ऐसी स्थिति क्यों बनी. वहीं, राजनीतिक दल भी इसे बड़ा मुद्दा बनाकर मैदान में उतर गए हैं. अब सबकी नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधिकारिक खुलासे पर है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.