दिल्ली NCR में इस हफ्ते हो सकती है झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इस हफ्ते में दिल्ली-NCR में गरज चमक के साथ बारिश की संभावनाएं जताई है. वहीं, 24 जून से 29 जून तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. ऐसे में माना जा रहा है कि इस बारिश से लोगों को गर्मी से छुटकारा मिलेगा.
Weather News। दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में बीते दिनों आए प्री मानसून से जहां एक तरफ लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिली है तो वहीं, दूसरी तरफ प्री मानसून की हल्की बारिश ने उमस से लोगों के लिए आफत खड़ी कर दी थी. वहीं, अब भारत मौसम विभाग ने इस हफ्ते के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है और संभावना जताई है कि इस हफ्ते लोगों को तेज बारिश का सामना करना पड़ेगा वहीं, कई इलाकों में रिमझिम फुहार भी जारी रह सकती है.
मौसम विभाग के मुताबिक 24 जून को सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं. वहीं, मंगलवार यानी की 24 जून को अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहेगा और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक पहुंच जाएगा. माना जा रहा है कि पूरे दिन राजधानी दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और शाम होते होते बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है. 25 जून को भी ये सिलसिला बरकरार रहेगा. इस दौरान तापमान 35 डिग्री तक जा पहुंच सकता है. इस दौरान मौसम विभाग ने सभी लोगों से सावधानी बरतने को कहा है. वहीं, लोगों को सलाह दी है कि अपने घरों से छाता लेकर निकलें,तेज हवाओं से बचने के लिए खुले मैदानों में न जाने को कहा है.
उमस से बढ़ेंगी लोगों की परेशानी
मौसम विभाग की मानें तो 24 जून की शाम को होने वाली हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज हवाएं भी चल सकती है. इसके अलावा मौसम विभाग ने बिजली गिरने की आशंका भी जताई है. वहीं, इस हफ्ते ह्यूमिडिटी का स्तर 55 प्रतिशत से 90 प्रतिशत तक पहुंच सकता है, जिसके चलते लोगों को उमस के संकट का सामना भी करना पड़ सकता है. बता दें कि 25 और 26 जून को तो पूरे दिन भर बारिश के संकेत बताए गए हैं. जिसके चलते कई इलाकों में जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ेगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.