
Kajal Kumari
पत्रकारिता में 12 साल से ज्यादा का अनुभव. साल 2009 में पीटीएन न्यूज चैनल से कैरियर की शुरुआत. 2011 से 2014 तक DDNews में कॉपी एडिटर, साल 2016 से 2020 ... और पढ़ें
Monsoon In India 2021: देश के कई राज्यों में मॉमसून समय से पहले पहुंच गया है. बता दें कि इसकी वजह है कि बंगाल की खाड़ी में उत्तर पश्चिम की तरफ कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है, इससे ओडिशा और गंगा से लगे पश्चिम बंगाल के इलाकों में भारी बारिश की संभावना है तो वहीं अगले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है कि इस साल पूरे देश में जून से सितंबर तक दक्षिण-पश्चिम मानसून से सामान्य बारिश की संभावना है.
समय से 7 दिन पहले पहुंचा मानसून, इन राज्यों में बारिश की चेतावनी
गुजरात, मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में मानसून अनुमान से 7 दिन पहले ही पहुंच गया है. मौसम विभाग की ओर से ओडिशा, पश्चिम बंगाल, कोंकण और गोवा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश, सिक्किम, उत्तर प्रदेश, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, केरल, मराठवाड़ा और विदर्भ, तमिलनाडु, रायलसीमा, लक्षद्वीप, आंतरिक कर्नाटक व दक्षिण गुजरात में बारिश की चेतावनी जारी की गई है.
In North India including Punjab, Haryana, Delhi, Southwest monsoon will arrive by June 14-15. It has already advanced into remaining parts of NW Bay of Bengal, Odisha, West Bengal, Jharkhand & Bihar today. Tomorrow it will cover UP & MP: RK Jenamani, senior scientist, IMD pic.twitter.com/cRmrXgKaX8
— ANI (@ANI) June 12, 2021
अगले दो दिनों में इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश
मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और अगले दो दिनों में यह बंगाल और झारखंड के सभी इलाकों में पहुंच जाएगा. मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून दक्षिण गुजरात, महाराष्ट्र के कुछ इलाकों सहित, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, दक्षिण मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ और दक्षिण गुजरात पहुंच गया है. इसके साथ ही मानसून अब पूरे बंगाल और झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और उत्तरी बंगाल के बाकी हिस्सो में 48 घंटे के भीतर पहुंच जाएगा.
बिहार में येलो अलर्ट, मध्य प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के जबलपुर और शहडोल संभाग के जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग, भोपाल के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पी. के. साहा ने बताया कि पिछले 24 घंटों में भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर सहित राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई है.
बिहार में शनिवार की शाम तक मानसून के दस्तक देने के प्रबल आसार हैं. राज्य के पूर्वी भाग से मानसून सूबे में प्रवेश करेगा और इसके बाद अगले तीन दिनों तक झमाझम बारिश होगी. एक-दो जगहों पर भारी बारिश के आसार हैं. इधर, शुक्रवार को राज्य में कुछ जगहों पर जोरदार बारिश हुई.
दिल्ली को मिलेगी गर्मी से राहत, भारी बारिश से मुंबई बेहाल
झुलसती गर्मी के बीच दिल्ली-एनसीआर वासियों को शनिवार से राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले चार से पांच दिनों तक बारिश की संभावना है. इससे अधिकतम के साथ-साथ न्यूनतम पारा भी कम होगा और सूरज की तीखी धूप बादलों के पीछे गुम रहेगी. वहीं मानसून की पहली बारिश में ही मुंबई बेहाल हो गई है. भारी बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया और ट्रेनों के पहिए भी थम गए हैं. इस बीच मुंबई में हाई टाइड को लेकर चेतावनी जारी की गई है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.