The notification was issued after the weather department released an alert due to rains in the region.
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने सोमवार को कहा कि दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में मॉनसून के अगले तीन-चार दिनों में पहुंचने की उम्मीद है. मौसम विभाग (आईएमडी) ने कुछ स्थानों पर ‘भारी से लेकर बेहद भारी वर्षा ‘ और कोंकण और गोवा में ‘कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा’ की चेतावनी दी है.
मौसम विभाग के महानिदेशक के जे रमेश ने कहा कि अगले तीन-चार दिनों में दिल्ली और पड़ोस के हिस्सों में मॉनसून पहुंचेगा. यह गुजरात और मध्य प्रदेश के हिस्सों में भी उस अवधि में पहुंचेगा. उन्होंने कहा कि देशभर में बारिश में सामान्य स्तर से माइनस एक फीसदी की कमी आई है. इस मौसम में इस तरह की यह पहली गिरावट है, लेकिन अच्छी वर्षा से इसकी भरपाई हो जाएगी.
तटीय कर्नाटक, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, गुजरात क्षेत्र और केरल में कल ‘भारी से बेहद भारी वर्षा’ होने की संभावना है. विदर्भ, मध्य प्रदेश, उत्तर बिहार, झारखंड, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओड़िशा, अंडमान निकोबार द्वीपसमूह, अरूणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की उम्मीद है.
गांगेय क्षेत्र में मॉनसून के बादल मंडरा रहे होने के मद्देनजर जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ स्थानों पर गरज के साथ वर्षा होने के साथ ही आंधी आने की उम्मीद है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने सोमवार को कहा कि दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में मॉनसून के अगले तीन-चार दिनों में पहुंचने की उम्मीद है. मौसम विभाग (आईएमडी) ने कुछ स्थानों पर ‘भारी से लेकर बेहद भारी वर्षा ‘ और कोंकण और गोवा में ‘कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा’ की चेतावनी दी है.