
Shivani sharma
शिवानी शर्मा वर्तमान में India.com Hindi में Sub-Editor और Producer के रूप में काम कर रही हैं. यहां उनका काम समाचारों को लिखना, एडिट करना, और पाठकों तक सही रूप ... और पढ़ें
नई दिल्ली- शुक्रवार यानि 17 नंवबर को मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. कांग्रेस और बीजेपी के अलावा अन्य दलों के उम्मीदवारों ने कमर कस ली है. सभी पार्टी जोरशोर से प्रचार प्रसार में लगी हुई हैं. जिसमें कांग्रेस भी पीछे नई है. कांग्रेस की ओर से कई बड़े नेता लगातार प्रदेश का दौरा कर जनसभाएं करते हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं इस मामले में पीसीसी चीफ कमलनाथ भी पीछे नहीं है.
कमलनाथ विस क्षेत्रों का दौरा कर जनता का समर्थन मांग रहे हैं. तो वहीं जनता के बीच जाकर शिवराज सरकार के खोखले वादों एवं घोटालों की पोल खोलते हुए नजर आ रहे हैं. आज पूर्व सीएम कमलनाथ निवाड़ी जिले के पृथ्वीपर पहुंचे जहां उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित किया.
चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रशासन को धमकाया. उन्होंने कहा ‘मैं पृथ्वीपुर और निवाड़ी के प्रशासन को बताना चाहता हूं जो भी आप कर रहे हैं वो सही नहीं है. ध्यान से सुनिए अगला दिन भी आएगा. तब मैं और आप (जनता) तय करेंगे कि इनसे कैसे डील करना है. किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा. छह दिन बचे हैं जो करना है कर लो लेकिन आपको फिर अगले पांच साल भी बिताने हैं.
कमलनाथ ने शिवराज सीएम शिवराज पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें ज्यादा परेशान होने की आवश्यकता नहीं है. शिवराज अच्छे एक्टर हैं, मुंबई जाएंगे एक्टिंग कर लेंगे. मध्य प्रदेश का नाम रोशन करेंगे, शिवराज को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, आगे का रास्ता मुंबई में खुला हैं.
पूर्व सीएम ने कहा कि 11 माह के कार्यकाल में अपनी नीति एवं नियत का परिचय देते हुए 27 लाख किसानों का कर्जा माफ किया. इसमें खंडवा जिले के 58 हजार किसानों का 260 करोड़ का कर्जा माफ किया. हर विकासखंड में गौ शालाएं बनवाई. बिजली बिल माफ व हाफ किए, पेंशन बढ़ाई. यह सब किया कोई पाप तो नहीं किया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.