Mp Labour Department Star Rating Scheme For Workers Welfare Know Details In Hindi
मध्य प्रदेश सरकार की बड़ी पहल, अब मजदूरों को दी जा रही STAR रेटिंग...जानिये श्रमिकों का जीवन सुधारने का क्या है प्लान
MP News: मध्य प्रदेश का श्रम विभाग अब पुराने काम करने के तरीकों को छोड़कर नई तकनीक और आधुनिक सिस्टम के जरिए काम कर रहा है, जिससे मजदूरों के जीवन में सुधार लाया जा सके.
MP Government Schemes for workers: मध्य प्रदेश का श्रम विभाग अब पुराने तरीकों को छोड़कर आधुनिक और तकनीकी सिस्टम के साथ काम कर रहा है. सरकार का लक्ष्य है कि राज्य के मजदूरों का जीवन स्तर बेहतर हो और उन्हें भी सम्मानजनक, सुरक्षित और सुखद जीवन मिले. सरकार के दो साल पूरे होने पर श्रम विभाग ने अगले तीन साल के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाओं की शुरुआत की है. इन योजनाओं का मकसद मजदूरों को आर्थिक, सामाजिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाना है, ताकि वे भी STAR वाली जिंदगी जी सकें.
क्या है श्रम स्टाररेटिंग योजना?
श्रम विभाग की ‘LABOUR STAR RATING’ एक अनोखी और नई पहल है. इसके तहत उद्योगों, फैक्ट्रियों, दुकानों और प्रतिष्ठानों को श्रमिकों के कल्याण, वेतन, सुविधाओं, सुरक्षा और कार्यस्थल के माहौल के आधार पर स्टाररेटिंग दी जाएगी. जिस तरह होटल और रेस्टोरेंट को स्टार मिलते हैं, उसी तरह अब उद्योगों को भी स्टार मिलेंगे. इससे उद्योगों की छवि बेहतर होगी, उपभोक्ताओं को अच्छी सेवा मिलेगी और सबसे बड़ा फायदा मजदूरों को होगा, जिन्हें बेहतर वेतन और सुविधाएं मिलेंगी. उद्योग https://sambal.mp.gov.in पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं.
मजदूरों के जीवन में खुशहाली का SHREE गणेश
SHREE योजना का उद्देश्य मजदूरों के संपूर्ण विकास पर काम करना है. इस पहल में स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास और कार्यस्थल के माहौल को बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है. अलग-अलग सरकारी विभागों के संसाधनों का उपयोग करके मजदूरों को मजबूत बनाया जाएगा. SHREE योजना से मजदूरों की कार्यक्षमता बढ़ेगी और उनका सामाजिक-आर्थिक विकास होगा, जिससे पूरे राज्य को फायदा मिलेगा.
शिकायतों के लिए सिंगलविंडोसिस्टम
श्रम विभाग अब Uttar-a Software नाम का एक सिंगलविंडोप्लेटफॉर्म तैयार कर रहा है. इसके जरिए मजदूर एक ही जगह पर अपनी शिकायत, सुझाव और जरूरी जानकारी आसानी से दे और ले सकेंगे. इससे मजदूरों को दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान जल्दी हो सकेगा.
AI और वीडियो से मजदूरों को जानकारी
श्रम विभाग अब मजदूरों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के लिए AI तकनीक और वीडियोकंटेंट का इस्तेमाल कर रहा है. आसान भाषा में रील्स और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं. इससे मजदूरों को योजनाओं की सही जानकारी मिलेगी और वे अपने अधिकारों का बेहतर तरीके से लाभ उठा सकेंगे. यह पहल मजदूरों को जागरूक और सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.