Mp Mahua Majis Car Meets With An Accident While Returning From Maha Kumbh
महाकुंभ से लौटते समय JMM सांसद महुआ माजी की कार हादसे का शिकार, जानें कैसी है हालत
हादसे में महुआ माजी (Mahua Maji), उनका बेटा, बहू और ड्राइवर घायल हो गए हैं. सांसद की हालत गंभीर बताई जा रही है. उन्हें रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
महाकुंभ से लौटते समय राज्यसभा सांसद महुआ माजी (Mahua Maji) की कार लातेहार के पास हादसे का शिकार हो गई है. हादसे में राज्यसभा सांसद महुआ मांझी, उनका बेटा, बहू और ड्राइवर घायल हो गए हैं. सांसद को ज्यादा चोटें आई हैं. उन्हें रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सांसद ड्राइविंग सीट के ठीक पीछे बैठी थीं. डॉक्टरों के मुताबिक उनके बाएं हाथ की कलाई टूट गई है. छाती की हड्डियों में भी हल्का क्रैक आया है.
घटना झारखंड के लातेहार शहर के पास हुई, जब सांसद उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ से लौट रही थीं. रिपोर्ट के अनुसार, दुर्घटना में महुआ माजी, सोमबित माजी (42), उनकी बहू कृति श्रीवास्तव माजी (36) और ड्राइवर भूपेंद्र बस्के भी घायल हो गए. महुआ माजी समेत सभी घायलों को लातेहार अस्पताल ले जाया गया. जहां से सांसद को आगे के इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया है.
दुर्घटना के कारण राज्यसभा सांसद की बाईं कलाई में फ्रैक्चर हो गया है. दुर्घटना के समय कार चल रहे सोमबित माजी ने पुलिस को बताया कि वे संगम, महाकुंभ (Maha Kumbh) में डुबकी लगाकर लौट रहे थे. उन्होंने कहा कि शायद नींद की वजह से कार दुर्घटनाग्रस्त हुई.
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के संबंध में छानबीन की जा रही है. थाना प्रभारी दुलड़ चौड़े ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. घायल हुई राज्यसभा सांसद को चिकित्सकों के द्वारा लातेहार में प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.