Assembly Election 2023 Result: 4 राज्यों में जीत के बाद BJP सांसदों को जल्द लेना होगा ये बड़ा फैसला

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव में भाजपा की रणनीति एक बार फिर सफल साबित हो गई है. पार्टी को तीन राज्यों में प्रचंड बहुमत मिली है.

Published date india.com Published: December 4, 2023 8:57 AM IST
Assembly Election 2023 Result: 4 राज्यों में जीत के बाद BJP सांसदों को जल्द लेना होगा ये बड़ा फैसला

Assembly Election 2023 Result: मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में विधानसभा चुनावू नतीजे अब स्पष्ट हो चुके हैं. चार राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के मुताबिक, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भाजपा को बड़ी जीत हासिल हुई है जबकि छत्तीसढ़ में एक बार फिर कमल खिला है. वहीं तेलंगाना की बात करें तो यहां कांग्रेस ने भारत राष्ट्र समिति (BRS) को पछाड़ कर भारी बहुमत हासिल की.

लोकसभा-विधासभा में से किसी एक को चुनना होगा

चार राज्यों में से तीन में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है. मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में भाजपा ने अपने 21 सांसदों को भी मैदान में उतारा था. इनमें ज्यादातर सांसदों ने जीत दर्ज की है. अब इनके पास दो विकल्प है. विशेषज्ञों के अनुसार, भाजपा के जीते हुए सांसदों को जल्द ही लोकसभा और विधासभा चुनने का फैसला करना होगा. और अगर वह ऐसा नहीं करेंगे तो इनकी सदस्यता भी जा सकती है.

विशेषज्ञों ने बताया कि जीते हुए सभी सांसदों को 14 दिन के अंदर लोकसभा या विधानसभा में से किसी एक को चुनान होगा नहीं तो वह अपनी सदस्यता गंवा देंगे.

सांसदों के पास 14 दिन का समय

संविधान विशेषज्ञ और लोकसभा के पूर्व महासचिव पी.डी.टी आचारी ने संविधान के अनुच्छेद 101 के तहत 1950 में राष्ट्रपति द्वारा जारी ‘एक साथ दो सदनों की सदस्यता का प्रतिषेध संबंधी नियम का हवाला देते हुए कहा कि यदि सांसद 14 दिन के अंदर फैसला नहीं लेते हैं तो वे संसद सदस्तयता गंवा देंगे. हालांकि, वे राज्य विधानसभा के सदस्य बने रह सकते हैं.

तीन राज्यों में भाजपा को मिली प्रचंड बहुमत

बता दें मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा ने प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल की है. इसी क्रम में रविवार शाम पीएम मोदी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए बीजेपी मुख्यालय पहुंचे. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज की विजय ऐतिहासिक है, अभूतपूर्व है. आज सबका साथ, सबका विकास की जीत हुई है…आज ईमानदारी, पारदर्शिता और सुशासन की जीत हुई है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.