Mucormycosis Black Fungus Symptoms May People Will Infect Fro Black Fungus Without Covid 19 Infection Know Expert Comment
Mucormycosis/Black Fungus: क्या केवल कोरोना संक्रमितों को ही होता है ब्लैक फंगस? जानिए एक्सपर्ट्स की राय
एक्सपर्ट्स का कहना है यह जरूरी नहीं है कि यह बीमारी केवल कोरोना संक्रमितो को हो. डायबिटीज से संबंधित बीमारी से लोगों को अलर्ट रहना चाहिए. क्योंकि कोरोना के बगैर भी यह बीमारी लोगों को अपने चपेट में ले सकती है.
देश में कोरोना के मामलों के बीच ब्लैक फंगस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. इस बीच कई राज्यों द्वारा इस बीमारी को महामारी घोषित कर दिया गया है. इस बीच नीति आयोग के एक्सपर्ट्स का कहना है यह जरूरी नहीं है कि यह बीमारी केवल कोरोना संक्रमितो को हो. डायबिटीज से संबंधित बीमारी से लोगों को अलर्ट रहना चाहिए. क्योंकि कोरोना के बगैर भी यह बीमारी लोगों को अपने चपेट में ले सकती है.
डायबिटीज मरीजों को खतरा
डॉ. वीके पाल के मुताबिक अगर आपका शुगर लेवल 700-800 पहुंच जाता है तो इसे डायबिटीक केटोएसिडोसिस कहा जाता है. ऐसे लोगों को ब्लैक फंगस का सबसे ज्यादा खतरा होता है. बच्चे हो या फिर बुजुर्क सभी इसकी चपेट में आ सकते हैं. इस बाबत AIIMS के डॉ. निखिल टंडन ने हा कि जो लोग स्वस्थ हैं उन्हें इस बीमारी से ज्यादा डरने की आवश्यकता नहीं है. लेकिन लोगों का इम्यून सिस्टम कमजोर होगा, उन्हें इस बीमारी का खतरा ज्यादा है.
डॉ. टंडन के मुताबिक हो सकता है कि कोरोना की दूसरी लहर ने इंसानों के इम्यून सिस्टम पर पहले की अपेक्षा ज्यादा हमला किया हो. हो सकता है कि इसी कारण ब्लैक फंगस के इतने मामले अब देखने को मिल रहे हैं. वहीं कोरोना की दूसरी लहर में स्टेरॉयड का पहले की अपेक्षा ज्यादा इस्तेमाल इलाज के दौरान किया गया है. इस कारण भी बड़े पैमाने पर ब्लैक फंगस के मामले देखने को मिल रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.