दो दिन में 9300 करोड़ बढ़ी मुकेश अंबानी की संपत्ति, बने दुनिया के 15वें अमीर व्यक्ति

भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी दुनिया के अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं.

Published: June 22, 2018, 4:49 PM IST

नई दिल्ली. भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी दुनिया के अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं. उन्होंने वालमार्ट के जिम वाल्टन और रॉब वॉल्टन को पीछे छोड़ दिया है. ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंदेक्स के मुताबिक, वह अलीबाबा के जैक मा को पीछे छोड़ने के काफी करीब हैं. बता दें कि ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स दुनिया के 500 अमीर लोगों की एक लिस्ट बनाता है जो प्रतिदिन अपडेट करता है.

मुकेश अंबानी की संपत्ति 19 जून को 2.75 लाख करोड़ रुपये थी. वहीं जैक मा की संपत्ति 3.11 लाख करोड़ रुपये थी. जैक मा 14वें नंबर पर हैं. मुकेश अंबानी की संपत्ति रिलायंस इंडिया के स्टॉक के बढ़ने से बढ़ी है. दो दिन में उनकी संपत्ति 9400 करोड़ रुपये बढ़ गई. अपनी इस संपत्ति से मुकेश अंबानी अब 56.6 करोड़ बैरल क्रूड ऑयल खरीद सकते हैं. वह अपनी संपत्ति को एक करोड़ ग्राम सोने में भी बदल सकते हैं.

ये हैं दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति
Amazon.com के जेफ बेजोस अभी भी दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं. उनकी कुल संपत्ति 144.8 बिलियन डॉलर है. इसके बाद माइक्रोसॉफ्ट कॉरपोरेशन के को-फॉउंडर बिल गेट्स का नंबर आता है. उनकी संपत्ति 92.8 बिलियन डॉलर है.

जकरबर्क की संपत्ति
ओपरा विनफ्रे भी 500 अमीर लोगों की लिस्ट में आ गए हैं. 273.36 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ वह 483वें नंबर पर आ गए हैं. फेसबुक के को-फाउंडर मार्क जुकरबर्ग चौथे नंबर पर हैं और वह तीसरे नंबर के वारेन बफेट के काफी नजदीक हैं. जुकरबर्ग की कुल संपत्ति 81.6 बिलियन डॉलर है. इस साल उनकी संपत्ति 8.8 बिलियन डॉलर बढ़ी है.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.