
Satyam Kumar
सत्यम, बिहार से हैं. उन्होंने LS College, मुजफ्फरपुर, बिहार से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से MA In Media Governance में मास्टर्स किया है. मास्टर्स के साथ ... और पढ़ें
Mumbai 7 May CSMIA maintenance: मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CSMIA) 7 मई को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगा. यह 6 घंटे का शटडाउन रनवे के सालाना प्री-मॉनसून मेंटेनेंस (Pre-monsoon maintenance) के लिए लिया गया है, ताकि बारिश के दौरान उड़ानों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. बता दें कि 6 घंटे की इस टाइम पीरियड में ना तो कोई फ्लाइट लैंड करेगी और न ही टेक-ऑफ होगी.
देश का दूसरा सबसे व्यस्त एयरपोर्ट, मुंबई का CSMIA, 7 मई को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक पूरी तरह ठप रहेगा. इस दौरान एयरपोर्ट के दोनों मेन रनवे (09/27 और 14/32) को बंद रखा जाएगा. यह फैसला यात्रियों और विमानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, क्योंकि भारी ट्रैफिक वाले इस एयरपोर्ट पर मरम्मत के लिए रनवे खाली मिलना बेहद मुश्किल होता है.
मुंबई में मॉनसून के दौरान भारी बारिश होती है, जिससे रनवे की सतह पर फिसलन या जलभराव का खतरा बढ़ सकता है. मेंटेनेंस के दौरान 1033 एकड़ में फैली एयरसाइड सुविधाओं की जांच की जाएगी, जिसमें सतह की दरारों को भरना, लाइट सिस्टम की जांच और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई शामिल है. यह सालाना प्रक्रिया रनवे की मजबूती और विमानों की लैंडिंग को सुरक्षित बनाने के लिए अनिवार्य है.
एयरपोर्ट प्रशासन ने इस मेंटेनेंस ब्लॉक की जानकारी लगभग 6 महीने पहले ही सभी एयरलाइंस और संबंधित विभागों को दे दी थी. इसका उद्देश्य यह था कि कंपनियां अपने फ्लाइट शेड्यूल को पहले से ही री-शेड्यूल या कैंसिल कर सकें, ताकि यात्रियों को आखिरी समय पर होने वाली परेशानी से बचाया जा सके. अगर आप भी 7 मई को मुंबई से उड़ान भरने वाले हैं, तो अपनी एयरलाइन से फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक कर लें.
मुंबई एयरपोर्ट भारत के विमानन क्षेत्र की रीढ़ माना जाता है. वित्त वर्ष 2024-25 के आंकड़ों के मुताबिक, यहां से 5.5 करोड़ यानि 55.12 मिलियन से ज्यादा यात्रियों ने सफर किया. दिलचस्प बात यह है कि इसे दुनिया का सबसे व्यस्त ‘सिंगल रनवे’ ऑपरेशनल एयरपोर्ट भी कहा जाता है, जहां हर दिन करीब 1000 उड़ानों की आवाजाही होती है.
इस एयरपोर्ट का संचालन मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (MIAL) करता है. MIAL दरअसल अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स और एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) का एक ज्वाइंट वेंचर (Joint Venture) है, जिसमें अडानी ग्रुप की 74% हिस्सेदारी है। इनके प्रबंधन के तहत आधुनिक मशीनों और विशेषज्ञों की टीम इस 6 घंटे के चुनौतीपूर्ण मेंटेनेंस कार्य को पूरा करेगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.