Mumbai Ats Arrested 4 Bangladeshi Nationals Living In Mumbai With Fake Documents
मुंबई ATS ने 4 बांग्लादेशियों को किया गिरफ्तार, फर्जी आईडी से लोकसभा चुनाव में की थी वोटिंग
Mumbai News: एटीएस ने खुलासा किया कि ये बांग्लादेशी नागरिक गुजरात में रहकर फर्जी पासपोर्ट बनाया करते थे. जिसका इस्तेमाल करके कुछ लोग विदेश में जाकर नौकरी भी कर रहे हैं.
Mumbai Bangladeshi Arrest: मुंबई एटीएस (Mumbai ATS) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी दस्तावेजों के साथ मुंबई में रह रहे 4 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा एटीएस ने 5 और बांग्लादेशियों की पहचान की है, जिनकी तलाश की जा रही है.
एटीएस ने खुलासा किया है कि आरोपियों ने लोकसभा चुनाव में भी मतदान किया था, क्योंकि उन्होंने फर्जी नागरिकता दस्तावेजों के आधार पर मतदाता पहचान पत्र भी हासिल किए थे.
ये हैं गिरफ्तार किए गए 4 आरोपी
इस मामले में एटीएस ने IPC की धारा 465, 468, 471, 34 और इंडियन पासपोर्ट एक्ट की धारा 12 (1A) के तहत मामला दर्ज किया है. अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एटीएस की जुहू इकाई ने हाल ही में रियाज हुसैन शेख (33), सुल्तान सिद्धियाउ शेख (54), इब्राहिम शफीउल्ला शेख (44) और फारुक उस्मानगानी शेख (39) को गिरफ्तार किया है.
अवैध रूप से कई साल पहले भारत में घुसे
हुसैन शेख इलेक्ट्रिशन का काम करता है. उन्होंने बताया कि बांग्लादेश के मूल निवासी आरोपी शहर के अलग-अलग इलाकों में रहते थ. कई साल पहले अवैध रूप से देश में घुसे थे. अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला है कि आरोपियों ने भारतीय पासपोर्ट हासिल करने के लिए गुजरात के सूरत के निवासी होने का जाली दस्तावेज इस्तेमाल किया था.
5 और लोगों की पहचान की
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों के अलावा, यह भी पता चला है कि पांच और लोगों ने इसी तरह पासपोर्ट हासिल किए थे और उनमें से एक काम के लिए सऊदी अरब गया था.
अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है और यह पता लगाने के लिए जांच चल रही है कि क्या वे आतंकवाद से जुड़ी गतिविधियों में शामिल थे.
Add India.com as a Preferred Source
तीन दिन पहले भी की थी कार्रवाई
मुंबई पुलिस ने तीन दिन पहले भी ऐसी ही कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया था. मीरा-भायंदर, वसई-विरार पुलिस ने मीरा रोड में दस महिलाओं को हिरासत में लिया था. इनमें से नौ महिलाएं बांग्लादेश की हैं और उन्हें बिना उचित दस्तावेज के कथित तौर पर भारत में रहने के आरोप में हिरासत में लिया गया. दसवीं महिला, जिसने समूह को आवास मुहैया कराया था, को भी उसकी संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया गया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.