Child Trafficking Racket: मासूमों को बेचते और भीख मंगवाते थे... मुंबई पुलिस ने चाइल्ड ट्रैफिकिंग केस में 10 लोगों को किया अरेस्ट

Mumbai Child Trafficking: मुंबई क्राइम ब्राच ने चाइल्ड ट्रैफिकिंग मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना के बाद ऐसे मामलों की छानबीन की गई थी.

Published date india.com Updated: November 27, 2023 12:58 PM IST
Child Trafficking Racket: मासूमों को बेचते और भीख मंगवाते थे... मुंबई पुलिस ने चाइल्ड ट्रैफिकिंग केस में 10 लोगों को किया अरेस्ट
चाइल्ड ट्रैफिकिंग केस

Mumbai Child Trafficking Case: मुंबई क्राइम ब्रांच (Mumbai Crime Branch) ने बाल तस्करी रैकेट (Child Trafficking Racket) का भंडाफोड़ किया. इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया. क्राइम ब्रांच का कहना है कि मामले की आगे की जांच की जा रही है.

बीते दिन यानी रविवार (27 नवंबर) को भी ऐसी ही एक खबर मुंबई से सामने आई थी. यहां एक माता-प‍िता ने अपने ही मासूम बच्चों को बेच दिया. दंपत‍ि ने यह सब इसलिए क‍िया ताकि वह अपने नशे के लिए पैसों का इंतजाम कर सकें. क्राइम ब्रांच यूनिट 9 ने मामले की छानबीन की तो पता चला क‍ि यह असल में बच्चों के खरीद फरोख का बड़ा मामला है. इस पूरे रैकेट को अंतरराज्‍यीय स्‍तर पर अंजाम दिया जा रहा था.

आंध्र प्रदेश-तमिलनाडु में भी बेचे गए बच्चे

जांच में पता चला है कि महाराष्‍ट्र के साथ आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु में भी कई बच्चों को बेचा गया है. ब पुलिस इस बात की जांच में जुटी है क‍ि क्या इन बच्चों को महज आर्थिक लाभ के लिए बेचा गया था या इसके पीछे और भी कोई अपराधिक कारण हैं.

किस-किस को किया गिरफ्तार

इससे पहले बाल तस्करी के मामले में चकला से दो दलालों उषा अनिल राठौड़ और 63 वर्षीय मणिक्रमा भंडारी को गिरफ्तार किया गया. इसके बाद की गिरफ्तारियों में शफीक हारून शेख, 45, बालकृष्ण कांबले, 33 और वैशाली फागरिया शामिल थे. भायखला में रहने वाली एक गृहिणी फगारिया ने बच्चे को शफीक शेख और बालकृष्ण कांबले से खरीदा था, जो बच्चे के पिता हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.