मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किए दो ड्रग तस्कर, 30 लाख की ड्रग्स बरामद

पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट ने उन्हें 14 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया.

Published date india.com Published: December 14, 2023 7:38 AM IST
ये दो लोग गिरफ्तार किए गए हैं.
ये दो लोग गिरफ्तार किए गए हैं.

मुंबई क्राइम ब्रांच ने घाटकोपर इलाके से दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया. इनके पास से 30 लाख रुपये की ड्रग्स बरामद की है. पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट ने उन्हें 14 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया. मुंबई क्राइम ब्रांच की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि आगे की जांच जारी है.

मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी) की तरफ से ANC की वर्ली यूनिट ने 30 लाख रुपये की एमडी ड्रग्स बरामद की. मुंबई क्राइम ब्रांच ने घाटकोपर इलाके से जिन दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है उन दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट ने उन्हें 14 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है.

मुंबई पुलिस के मुताबिक, एंटी नारकोटिक्स सेल की वर्ली यूनिट घाटकोपर स्टेशन के पास गश्त कर रही थी, तभी दो लोगों को संदिग्ध हालत में घूमते देखा गया. पुलिस ने जब दोनों की तलाशी ली तो उनके पास से एमडी ड्रग्स बरामद हुआ. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 30 लाख रुपये है.

पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने उन्हें 14 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया. पुलिस जांच कर रही है.

.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.