Salman Khan Firing Case: सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास पर फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को 5वीं गिरफ्तारी की. न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, मामले के पांचवें आरोपी को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया. पांचवें आरोपी की पहचान मोहम्मद चौधरी के रूप में हुई है. जांच के अनुसार, मोहम्मद चौधरी ने रविवार 14 अप्रैल को गैलेक्सी अपार्टमेंट में गोलीबारी की घटना को अंजाम देने के आरोप में पकड़े गए दो शूटरों की मदद की.
Salman Khan residence firing case | Mumbai Crime Branch arrested the 5th accused in this case from Rajasthan, the name of the arrested accused is Mohammad Chaudhary. He helped the two shooters, Sagar Pal and Vicky Gupta, provide money, and do recce. Chaudhary is being brought to…
— ANI (@ANI) May 7, 2024
चौधरी ने कथित तौर पर दोनों शूटरों को क्राइम स्पॉट की रेकी करने में मदद की और उन्हें पैसे मुहैया कराये. मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक बयान में कहा, ‘चौधरी को आज (7 मई) मुंबई लाया जा रहा है. उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा और हिरासत की मांग की जाएगी.’ चौधरी की गिरफ्तारी मुंबई के बांद्रा इलाके में हुई गोलीबारी की घटना की चल रही जांच के बीच हुई है.
मालूम हो कि बीते 14 अप्रैल को बाइक पर सवार दो हमलावरों ने सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलीबारी की. घटनास्थल से भागने से पहले दोनों ने खान के अपार्टमेंट की ओर गोलियां भी चलाईं. दोनों शूटरों को पुलिस ने पकड़ लिया और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से इनके कनेक्शन का खुलासा हुआ.
मामले में शामिल हथियार आपूर्तिकर्ताओं में से एक अनुज थापन की मौत के बाद मामले ने गंभीर मोड़ ले लिया. थापन 1 मई को अपने कक्ष में मृत पाया गया था. कथित तौर पर थापन ने खुदकुशी की थी. मुंबई पुलिस ने खुलासा किया कि थापन ने हिरासत के दौरान अपनी जान लेने का प्रयास किया था और अस्पताल ले जाने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया था.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.