Gangster Prasad Pujari Deports: मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी कामयाबी मिली है. क्राइम ब्रांच (Mumbai Crime Branch) ने गैंगस्टर प्रसाद पुजारी को डिपोर्ट करने में सफलता हासिल की है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने कहा कि उसे शुक्रवार (22 मार्च) रात 12 बजे चीन से मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लाया जाएगा.
गैंगस्टर प्रसाद पुजारी पिछले 20 साल से फरार चल रहा है. पुजारी मुंबई में हत्या और जबरन वसूली के कई मामलों में शामिल था. ताजा मामला 2020 में दर्ज किया गया था. उसके पूरे गिरोह को सिटी क्राइम ब्रांच ने खत्म कर दिया था और उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था.
बचने के लिए चीनी महिला से कर ली थी शादी
पुजारी ने अपने निर्वासन में देरी करने के लिए एक चीनी महिला से शादी कर ली थी, लेकिन शहर की अपराध शाखा के लगातार प्रयास बंद नहीं हुए और आज 20 साल बाद उसे कानून का सामना करने के लिए मुंबई वापस लाया जा रहा है.
Mumbai Crime Branch deports gangster Prasad Pujari. He will be brought to Mumbai by midnight from China: Mumbai Crime Branch
मुंबई क्राइम ब्रांच ने पुजारी की मां को 2020 में गिरफ्तार किया था. उस वक्त पुलिस को जानकारी दी गई थी कि पुजारी का विजिट वीजा खत्म हो गया है और उम्मीद थी कि उसे जल्द ही भारत वापस लाया जा सकता है.
इस मामले में रहा था शामिल
पुजारी मुंबई के विक्रोली में एक्टिविस्ट चंद्रकांत जाधव (जो अविभाजित शिवसेना के सदस्य थे) पर गोलीबारी की घटना में शामिल था. गोलीबारी की यह घटना 19 दिसंबर, 2019 को हुई थी, जिसमें गोली चूक जाने के कारण जाधव बच गए थे.
Add India.com as a Preferred Source
मुंबई पुलिस के सूत्रों के अनुसार, मार्च 2008 में, प्रसाद पुजारी को चीन में अस्थायी निवास की अनुमति दी गई थी, जो मार्च 2012 में समाप्त हो गई. पुजारी यात्रा वीजा पर चीन गया था, जो मई 2008 में समाप्त हो गया था. वर्तमान में, पुजारी गुआंग्डोंग प्रांत के लुओहू जिले में रह रहा था.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.