मुंबई की सड़क पर खुलेआम नाबालिग लड़के ने शख्स पर किया तलवार से हमला, बेरहमी से कर डाली हत्या

मुंबई के शिवाजी नगर में हुई इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें पीड़ित पर बार-बार तलवार से हमला किया जा रहा है.

Published date india.com Published: August 13, 2024 2:27 PM IST
मुंबई की सड़क पर खुलेआम नाबालिग लड़के ने शख्स पर किया तलवार से हमला, बेरहमी से कर डाली हत्या

Mumbai Crime Video: मुंबई के शिवाजी नगर इलाके में एक नाबालिग लड़के ने तलवार से एक व्यक्ति पर हमला कर दिया. इस घटना में व्यक्ति की मौत हो गई. हमले का खतरनाक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें पीड़ित पर तलवार से बार-बार हमला किया जा रहा है और वह खून से लथपथ पड़ा हुआ है.

फुटेज से पता चलता है कि कई लोगों की मौजूदगी के बावजूद किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया. मृतक की पहचान अहमद पठान के रूप में हुई है. पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें एक महिला भी शामिल है. वहीं, मामले में आगे की जांच चल रही है.

क्या है पूरा मामला?

घटना 8 अगस्त की है. पठान शिवाजी नगर में एक सड़क पर खड़ा था जब नाबालिग लड़के सहित 3-4 लोगों ने उसे रोक लिया. इसके बाद लड़के ने तलवार से पठान पर ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया और राहगीरों को भी धमकी दी कि अगर वे उसकी मदद के लिए आए. लड़का पठान पर तब तक हमला करता रहा जब तक उसकी जान नहीं चली गई.

एक दूसरे को पहले से जानते थे

पुलिस ने कहा कि मृतक और आरोपी एक-दूसरे को जानते थे और करीब दो हफ्ते पहले उनके बीच तीखी बहस और झगड़ा हुआ था. पुलिस ने बताया कि पठान के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज थे. हालांकि, स्थानीय लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है और सवाल उठाया है कि दिनदहाड़े हुई इस वीभत्स घटना से वे कैसे अनजान हो सकते हैं.

इस महीने की शुरुआत में, ठाणे के रबोडी इलाके में पुरानी दुश्मनी को लेकर एक 40 वर्षीय व्यक्ति पर तलवार और चाकू से हमला करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था. इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और दुकान मालिकों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए. पीड़ित वसीम क़ुरैशी को छाती, चेहरे और हाथ पर चोटें आईं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.