Mumbai local latest update: मुंबई में इस रूट पर 3 महीने तक बंद रहेगी लोकल ट्रेन, जानें कौन-कौन से स्टेशन होंगे प्रभावित

Mumbai local latest update: मुंबई लोकल के यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर है. लाइन का काम पूरा करने के लिए इस रूट पर 3 महीने लोकल ट्रेन बंद रहेगी.

Published date india.com Updated: February 8, 2026 3:13 PM IST
Mumbai local latest update: मुंबई में इस रूट पर 3 महीने तक बंद रहेगी लोकल ट्रेन, जानें कौन-कौन से स्टेशन होंगे प्रभावित
Image- Pixabay

Mumbai local latest update: पश्चिमी रेलवे जल्द ही एक बड़े प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने वाली है. इस प्रोजेक्ट की वजह से मुंबई में बांद्रा और गोरेगांव के बीच 90 दिनों यानी लगभग तीन महीने तक हार्बर लाइन की सेवाएं प्रभावित रह सकती हैं.

अगर आप भी इस रूट पर सफर करते हैं, तो जान लीजिए ये महामेगा ब्लॉक क्या है, इससे कौन-कौन से स्टेशन सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे और इससे आपकी यात्रा पर क्या असर पड़ेगा.

3 महीने क्यों बंद रहेगी लोकल ट्रेन?

मुंबई की भागदौड़ भरी जिंदगी में तीन महीने तक ट्रेनों का बंद होना एक बड़ी चुनौती है. रेलवे का कहना है कि यह कदम बांद्रा और खार के बीच पांचवीं लाइन के काम को पूरा करने के लिए उठाया जा रहा है.

इस रास्ते में एक बहुत पुराना रेलवे पुल है, जो नया ट्रैक बिछाने में सबसे बड़ी बाधा बना हुआ है. अतिरिक्त ट्रैक डालने के लिए इस पुल को हटाना बेहद जरूरी है. इसके हटते ही मुंबई सेंट्रल से बोरीवली के बीच पांचवीं और छठी लाइन का अधूरा काम पूरा हो सकेगा.

यात्रियों पर क्या होगा असर?

इस ब्लॉक का सबसे ज्यादा असर गोरेगांव-CSMT (हार्बर लाइन) रूट पर पड़ेगा. वर्तमान में गोरेगांव और CSMT के बीच करीब 88 सेवाएं चलती हैं. ब्लॉक के दौरान ये सेवाएं गोरेगांव तक नहीं जा पाएंगी और संभवतः बांद्रा स्टेशन पर ही खत्म हो जाएंगी.

भीड़ की समस्या होगी पैदा

गोरेगांव, जोगेश्वरी और अंधेरी से दक्षिण मुंबई (CSMT) जाने वाले यात्रियों को अब पश्चिमी रेलवे यानी मेन लाइन की ट्रेनों या बसों का सहारा लेना होगा. इससे अंधेरी, दादर और बांद्रा जैसे स्टेशनों पर भारी भीड़ बढ़ने की आशंका है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

राहत की बात यह है कि बांद्रा से CSMT के बीच हार्बर सेवाएं जारी रहेंगी. रेलवे इस खंड पर ट्रेनों की संख्या बढ़ाने पर भी विचार कर रहा है ताकि यात्रियों को थोड़ी राहत मिल सके.

कब शुरू होगा यह ब्लॉक?

अभी रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने इसकी कोई सटीक तारीख तय नहीं की है. योजना अभी मंजूरी के अंतिम चरण में है. अधिकारियों का कहना है कि इतने बड़े शटडाउन के लिए बहुत बारीकी से प्लानिंग और सुरक्षा जांच की जरूरत होती है. तारीखों की घोषणा सभी तकनीकी पहलुओं को परखने के बाद ही की जाएगी.

भविष्य में क्या होंगे फायदे?

भले ही तीन महीने यात्रियों तक कठिनाई का सामना करना पड़ेगा, लेकिन इसके लॉन्ग-टर्म फायदे बहुत बड़े हैं. पांचवीं और छठी लाइन पूरी होने से लोकल ट्रेनों और लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों के ट्रैक अलग हो जाएंगे. इससे मेल-एक्सप्रेस की वजह से लोकल ट्रेनों के लेट होने की समस्या खत्म हो जाएगी.

अतिरिक्त ट्रैक मिलने से रेलवे भविष्य में और अधिक लोकल ट्रेनें चला पाएगा, जिससे ट्रेनों में होने वाली भीड़ कम होगी. चर्चगेट-बोरीवली-विरार कॉरिडोर पर ट्रेनों की आवाजाही पहले से कहीं ज्यादा तेज और व्यवस्थित हो जाएगी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.