मुंबई में भारी बारिश का असर, गुजरात, हरियाणा- राजस्थान समेत कई राज्यों की ओर जाने वाली ट्रेनें रद्द, देखें रीशेड्यूल और शॉर्ट टर्मिनेटेड लिस्ट

8 July train Cancellation & Reschedule News: भारी बारिश के कारण मुंबई, गुजरात और राजस्थान रूट की कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं. 7 और 8 जुलाई को वलसाड, ओखा, दादर और बांद्रा टर्मिनस से चलने वाली कई ट्रेनों को रद्द और रीशेड्यूल किया गया है. सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट...

Written by: Satyam Kumar
Published: July 8, 2026, 7:57 AM IST
  • मानसून के चलते पश्चिमी रेलवे ने मुंबई, गुजरात और राजस्थान रूट की वलसाड-वडोदरा और मुंबई सेंट्रल-ओखा एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें कैंसिल
  • बांद्रा टर्मिनस और मुंबई सेंट्रल से कई ट्रेनें जैसे हरिद्वार एक्सप्रेस, जोधपुर एक्सप्रेस और अमृतसर एक्सप्रेस अपने तय समय से रीशेड्यूल होकर चलेंगी.
  • खराब मौसम के चलते कई ट्रेनों को पनवेल, उधना, सूरत और बोरीवली पर रोका जा रहा है, जिससे उन स्टेशनों से आगे के सफर की सेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी.
  • रेलवे ने यात्रियों को स्टेशन निकलने से पहले NTES ऐप या 139 हेल्पलाइन नंबर के जरिए ट्रेन का लाइव स्टेटस चेक करने की हिदायत दी है.

Train cancelled 8 July list: मुंबई में भारी बारिश और जलजमाव के चलते कई राज्यों की ओर जाने वाली ट्रेनों को कैंसिल करना पड़ा है. वहीं, यात्रियों की सहूलियत के लिए कुछ ट्रेनों को रीशेड्यूल किया गया है. इसके अलावा कई ट्रेनें अपने गंतव्य से पहले ही रोक दी गई हैं और कुछ को बीच के स्टेशनों से चलाया जा रहा है. यदि आप भी अगले 24 घंटों में सफर करने वाले हैं, तो रेलवे की लेटेस्ट सूची को जरूर देख लें ताकि आपको स्टेशन पर जाकर परेशान न होना पड़े.

कैंसिल ट्रेनों की सूची

ट्रेन संख्या और नाम यात्रा तिथि स्थिति
12929 वलसाड, वडोदरा एक्सप्रेस 8 जुलाई 2026 रद्द
22945 मुंबई सेंट्रल, ओखा एक्सप्रेस 7 जुलाई 2026 रद्द
12901 दादर, अहमदाबाद एक्सप्रेस 7 जुलाई 2026 रद्द
12267 मुंबई सेंट्रल, हापा एक्सप्रेस 7 जुलाई 2026 रद्द
12927 दादर, एकता नगर एक्सप्रेस 7 जुलाई 2026 रद्द
09011 बांद्रा टर्मिनस, भुज स्पेशल 7 जुलाई 2026 रद्द
12239 मुंबई सेंट्रल, हिसार एक्सप्रेस 7 जुलाई 2026 रद्द
22901 बांद्रा टर्मिनस, उदयपुर सिटी एक्सप्रेस 7 जुलाई 2026 रद्द
09079 मुंबई सेंट्रल, इंदौर स्पेशल 7 जुलाई 2026 रद्द
22927 बांद्रा टर्मिनस, अहमदाबाद एक्सप्रेस 7 जुलाई 2026 रद्द

रीशेड्यूल की गई ट्रेनों की लिस्ट

ट्रेन संख्या और नाम यात्रा तिथि नया प्रस्थान समय
19019 बांद्रा टर्मिनस, हरिद्वार एक्सप्रेस 8 जुलाई 2026 सुबह 4:30 बजे
14808 दादर, जोधपुर एक्सप्रेस 8 जुलाई 2026 सुबह 5 बजे
12971 बांद्रा टर्मिनस, भावनगर एक्सप्रेस 7 जुलाई 2026 8 जुलाई को रात 12:05 बजे
22927 बांद्रा टर्मिनस, अहमदाबाद एक्सप्रेस 7 जुलाई 2026 8 जुलाई को रात 12:40 बजे
12961 मुंबई सेंट्रल, इंदौर एक्सप्रेस 7 जुलाई 2026 8 जुलाई को रात 12:05 बजे
14702 बांद्रा टर्मिनस, श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 7 जुलाई 2026 8 जुलाई को रात 1 बजे
19037 बांद्रा टर्मिनस, बरौनी एक्सप्रेस 7 जुलाई 2026 8 जुलाई को रात 2 बजे
12239 मुंबई सेंट्रल, हिसार एक्सप्रेस 7 जुलाई 2026 8 जुलाई को सुबह 4:10 बजे
22901 बांद्रा टर्मिनस, उदयपुर सिटी एक्सप्रेस 7 जुलाई 2026 8 जुलाई को सुबह 4 बजे
12903 बांद्रा टर्मिनस, अमृतसर एक्सप्रेस 7 जुलाई 2026 8 जुलाई को रात 12:10 बजे
09079 मुंबई सेंट्रल, इंदौर स्पेशल 7 जुलाई 2026 8 जुलाई को सुबह 3:20 बजे
05034 बांद्रा टर्मिनस, गोमती नगर स्पेशल 7 जुलाई 2026 8 जुलाई को सुबह 5 बजे
12909 बांद्रा टर्मिनस, नई दिल्ली एक्सप्रेस 7 जुलाई 2026 रात 10:30 बजे
22955 बांद्रा टर्मिनस, भुज एक्सप्रेस 7 जुलाई 2026 रात 11:30 बजे
12955 मुंबई सेंट्रल, जयपुर एक्सप्रेस 7 जुलाई 2026 रात 11:05 बजे

शॉर्ट टर्मिनेटेड और शॉर्ट ओरिजिनेटेड ट्रेनें

बांद्रा टर्मिनस-मडगांव एक्सप्रेस पनवेल से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी. बांद्रा टर्मिनस से पनवेल के बीच सेवा रद्द रहेगी. दादर-पोरबंदर एक्सप्रेस उधना से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी. दादर से उधना के बीच सेवा रद्द.

ट्रेन संख्या और नाम यात्रा तिथि बदलाव
10115 बांद्रा टर्मिनस, मडगांव एक्सप्रेस 8 जुलाई 2026 पनवेल से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी. बांद्रा टर्मिनस से पनवेल के बीच सेवा रद्द
19015 दादर, पोरबंदर एक्सप्रेस 8 जुलाई 2026 उधना से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी. दादर से उधना के बीच सेवा रद्द
19058 मंगलुरु जंक्शन, सूरत एक्सप्रेस 6 जुलाई 2026 7 जुलाई को वसई रोड स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट की गई
10116 मडगांव, बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 7 जुलाई 2026 पनवेल स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी
19004 भुसावल, दादर एक्सप्रेस 7 जुलाई 2026 भेस्तान स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी. भेस्तान से दादर के बीच सेवा रद्द
19001 विरार, सूरत एक्सप्रेस 7 जुलाई 2026 बिलीमोरा स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट रहेगी
19002 सूरत, विरार एक्सप्रेस 8 जुलाई 2026 बिलीमोरा स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी
12930 बजवा, वलसाड एक्सप्रेस 7 जुलाई 2026 सूरत स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट रहेगी. सूरत से वलसाड के बीच सेवा रद्द
19011 वलसाड, दाहोद एक्सप्रेस 8 जुलाई 2026 सूरत स्टेशन से दाहोद के लिए शॉर्ट ओरिजिनेट होगी
05033 गोमती नगर, बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 6 जुलाई 2026 बोरीवली स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट रही. बोरीवली से बांद्रा टर्मिनस के बीच सेवा रद्द
05034 बांद्रा टर्मिनस, गोमती नगर स्पेशल 7 जुलाई 2026 बोरीवली स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी. बांद्रा टर्मिनस से बोरीवली के बीच सेवा रद्द
20960 वडनगर, वलसाड एक्सप्रेस 7 जुलाई 2026 वडोदरा स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट रहेगी. वडोदरा से वलसाड के बीच सेवा रद्द

यात्रियों के लिए सलाह: रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे स्टेशन के लिए निकलने से पहले NTES (National Train Enquiry System) ऐप या 139 हेल्प लाइन नंबर के जरिए अपनी ट्रेन का लाइव स्टेटस जरूर चेक कर लें. नियमों के अनुसार रद्द की गई ट्रेनों का रिफंड यात्रियों को आईआरसीटीसी (IRCTC) की ओर से स्वतः वापस कर दिया जाएगा.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.