होमवर्क पूरा न होने टीचर ने मासूम को सरेआम किया शर्मसार! वीडियो हुआ वायरल

यह वाकया मुंबई के मालाड के श्री जी कोचिंग का है, जहाँ सिर्फ बच्चों को बगैर कपड़ों के सरेआम सिर्फ इसलिए खड़ा कर दिया गया, क्योंकि उन्होंने अपना होमवर्क पूरा नही किया था।

Written by: Toshini Rathod
Published: March 13, 2016, 11:25 AM IST

आज कल माँ-बाप अपने बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए पढ़ाई पर अधिक ध्यान देते हैं। उन्हें महंगे से महंगे कोचिंग इंस्टिट्यूट में भी भेजते हैं, पर ये कोचिंग इंस्टिट्यूट बच्चों के लिए कितने सहीं हैं, ये जानने की कोशिश नही करते। और इसलिए हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने माँ-बाप की आँखें खोल दी हैं।

यह वाकया मुंबई के मालाड के श्री जी कोचिंग का है, जहाँ सिर्फ बच्चों को बगैर कपड़ों के सरेआम सिर्फ इसलिए खड़ा कर दिया गया, क्योंकि उन्होंने अपना होमवर्क पूरा नही किया था। इस मामले का पता तब चला , जब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद इन कोचिंग सेंटर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई। जिसके बाद कारवाई के तौर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें: मथुरा में जन्मा 2 सिर वाला बच्चा, 1 सिर सफेद और 1 काला

इस वीडियो में इन दोनो बच्चों को हाथ में किताब पकडे रोते हुए दिखाया गया है। जिसमें एक बच्चे ने कुछ भी नहीं पहना है और एक बच्चे ने सिर्फ शर्ट पहन रखी है। ये नज़ारा वहां से आते-जाते सभी लोग देख रहे हैं, पर कोई भी इस मामले की पूछताछ करना ज़रूरी नहीं समझ रहा। पुलिस की तरफ से ये जानकारी नहीं मिली है कि ये घटना कब घटी है। हालांकि पुलिस ने ज्युवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत ये मामला दर्ज कर लिया है। देखिये  ये शर्मसार कर देनेवाला वीडियो।

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.