मुंबई की महिलाएं ले रहीं लग्जरी बाथ का मजा, मोबाइल बाथरूम में मुफ्त में मिल रही ये सुविधाएं

Mumbai Mobile bathroom Service: लॉन्च होने के एक महीने बाद, मोबाइल बाथरूम सेवा बड़ी संख्या में महिलाओं को आकर्षित कर रही है. वे इस मुफ्त लक्जरी मूविंग बाथरूम का उपयोग कर रही हैं.

Published date india.com Updated: February 12, 2025 1:19 PM IST
मुंबई की महिलाएं ले रहीं लग्जरी बाथ का मजा, मोबाइल बाथरूम में मुफ्त में मिल रही ये सुविधाएं

Mumbai Mobile bathroom Free Shower Service: शैंपू, गीजर, टब. वह भी चलती फिरती बस के अंदर. मुंबई की महिलाएं इन दिनों मोबाइल लग्जरी बाथरूम की सुविधा का खूब आनंद उठा रही हैं. खास बात यह है कि यह सुविधा पूरी तरह मुफ्त है. एक महीने के भीतर बड़ी संख्या में महिलाओं ने इस सुविधा का लाभ उठाया है. इस मोबाइल बाथरूम का प्रबंधन बी द चेंज (Be the Change) नामक संस्था कर रहा है. तीन बहनें मिलकर इसे चलाती हैं. यह महिलाओं को नौकरियां देकर सक्षम बनाने की दिशा में काम करती है. महाराष्ट्र सरकार और बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने इसमें सहयोग किया है. मुफ्त शॉवर सेवा महिलाओं को बेहद पसंद आ रही है.

क्या-क्या है इस मोबाइल बाथरूम में

इस अत्याधुनिक वैन के भीतर पांच मोबाइल फोन चार्चर, दो क्लोथ ड्रायर भी हैं. हैंडवाश, बॉडीवाश, शैंपू, टब और गीजर की सुविधा है.

कांदिवली इलाके में है ये बस

इस प्रोजेक्ट के तहत एक बस को हाई-टेक मोबाइल बाथरूम में बदलकर मुंबई के कांदिवली इलाके में रहने वाली महिलाओं के लिए शॉवर सेवा की व्यवस्था की गई है.

10 मिनट में सारा पानी बाहर

साथ ही, पानी की बचत करने और लोगों को लंबी कतारों से बचाने के लिए, बस में सिर्फ 10 मिनट में सारा पानी बाहर निकालने की सुविधा भी है. बाथरूम बस न सिर्फ स्वच्छता का प्रतीक बन गई है, बल्कि दो महिलाओं के लिए रोजगार का जरिया भी बन गई है.

इस मोबाइल बाथरूम सुविधा की परिकल्पना महाराष्ट्र के कौशल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने की थी और इसे जिला योजना समिति और नगर निगम ने लागू किया था. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि अब शहर के दूसरे इलाकों में भी ऐसे हाई-टेक मुफ्त मोबाइल बाथिंग रूम लाने की तैयारी चल रही है. और बीएमसी ने अपने बजट में भी इसका जिक्र किया है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.