Mussoorie Weather Update: पहाड़ों की रानी मसूरी ने ओढ़ी बादलों की सफेद चादर, नजारा देख झूम उठे पर्यटक! क्या होने वाली है बर्फबारी?

Mussoorie Weather: पहाड़ों की रानी मसूरी में मौसम ने अचानक करवट ले ली है, जिसके बाद पूरे मसूरी में चारों तरफ घने बादलों छा गए. मौसम में हुए इस बदलाव के बाद पार्यटक और स्थानीय लोगों का मानना है कि आने वाले दिनों में मसूरी में बर्फबारी हो सकती है. आइए जानते हैं क्या है कहता है मौसम विभाग?

Published date india.com Published: January 3, 2026 10:52 PM IST
Mussoorie Weather Update Today (Image- Zee News)
Mussoorie Weather Update Today (Image- Zee News)

पहाड़ों की रानी मसूरी में मौसम ने अचानक करवट ले ली है, जिसके बाद पूरे मसूरी में चारों तरफ घने बादलों छा गए हैं. मौसम की इस करवट के बाद से इलाके के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है और ठंडी हवाओं के चलने से लोगों को कड़ाके की ठंड का भी एहसास होने लगा है. मौसम बदलने के बाद मसूरी के हालात ऐसे हो गए हैं कि स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है और इलाके में गर्म कपड़ों की खरीदारी बढ़ गई.

क्या सच में होने वाली है बर्फबारी?

अचानक बदले मौसम ने रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित किया है, लेकिन पहाड़ों का मजा लेने पहुंचे पर्यटकों के चेहरों पर इस मौसम को लेकर खास उत्साह देखने को मिल रहा है. बता दें कि देश-विदेश से मसूरी पहुंचे पर्यटक वहां घूमते हैं और इलाके की खूबसूरती का लुफ्त उठाते हैं. इस दौरान पर्यटक केम्पटी फॉल, गन हिल, मॉल रोड और लाल टिब्बा जैसे स्थलों पर जाते हैं और अपनी छुट्टी को इंजोय करते हैं. मौसम को लेकर कई पर्यटकों का कहना है कि अगर इसी तरह मौसम बना रहा तो मसूरी में बर्फबारी का नजारा देखने को मिल सकता है, जिसके लिए वह आए भी हैं.

इतना ही नहीं, स्थानीय लोगों कहना है कि, अगर मौसम में यह ठंडक और बढ़ी तो आने वाले कुछ दिनों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है. हालांकि, मौसम विभाग ने इस संबंध में सतर्कता बरतने की सलाह दी है.

मौसम विभाग ने क्या कहा?

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस बार दिसंबर के महीने में सामान्य से कम बारिश हुई है, जिस वजह से मौसम अपेक्षाकृत शुष्क बना रहा. विभाग के अनुसार, जनवरी के पहले हफ्ते में मौसम में बदलाव की संभावना जरूर है, लेकिन फिलहाल बर्फबारी के लिए अनुकूल तापमान और परिस्थितियां पूरी तरह नहीं बन सकी है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जब तक इलाके में अच्छी बारिश नहीं होती, तब तक बर्फबारी की संभावना भी कम है.

कब होगी मसूरी में बर्फबारी?

मौसम वैज्ञानिक बताते हैं कि मसूरी के तापमान में गिरावट जरूर आई है, लेकिन बर्फबारी के लिए जरूरी नमी अभी पर्याप्त नहीं है. हालांकि, आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने पर मौसम में और बदलाव देखने को मिल सकता है. फिलहाल मसूरी में ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है और लोग गर्म कपड़ों व हीटर का सहारा लेकर ठंड से बचाव कर रहे हैं, जबकि पर्यटक इस सुहावने और ठंडे मौसम का मजा उठा रहे हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Input: IANS

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.