जीएसटी से जुड़ी 10 खास बातें, जो आपको जरूर जाननी चाहिए

1 जुलाई से देश भर में जीएसटी लागू हो जाएगा

Published date india.com Updated: July 1, 2017 9:36 AM IST
must know these 10 points related to GST | जीएसटी से जुड़ी 10 खास बातें, जो आपको जरूर जाननी चाहिए

नई दिल्ली| देश भर में 1 जुलाई से जीएसटी यानि वस्तु एवं सेवा कर लागू हो जाएगा. इसके बाद देश भर में सिर्फ एक टैक्स लगेगा. इसके लिए संसद के सेंट्रल हॉल में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की उपस्थिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे लॉन्च करेंगे. इसके लिए एक विशेष कार्यक्रम रखा गया है. आजादी के बाद से ये देश का सबसे बड़ा कर सुधार है. इससे देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाईयां मिलेगीं.

जीएसटी से संबंधित 10 खास बातें 

1. जीएसटी को 1950 के दशक में इनकम टैक्स के विकल्प के रुप में लाया गया था. इसे 1954 में सबसे पहले फ्रांस में लागू किया गया था. न्यूजीलैंड का जीएसटी दुनिया भर में सबसे बेहतरीन माना जाता है. वहां यह 1986 में लागू हुआ था. अब तक 140 से ज्यादा देश जीएसटी लागू कर चुके हैं.

2. जीएसटी एक अप्रत्यक्ष कर यानी इंडायरेक्ट टैक्स है. इसके तहत वस्तुओं और सेवाओं पर एक समान टैक्स लगाया जाता है. अब से वैट, एक्साइज और सर्विस टैक्स, सेल्स टैक्स, इंटरटेनमेंट टैक्स जैसे 20 से ज्यादा अप्रत्यक्ष करों की जगह सिर्फ एक ही कर जीएसटी लगेगा.

यह भी पढ़ें: डेटिंग कपल्स पर जीएसटी का कितना असर, फायदा या फटका?

3. जीएसटी के लिए चार स्लैब बनाए गए हैं. इसके अंतर्गत विभिन्न वस्तुओं पर 5%, 12%, 18% और 28% की दर से टैक्स लगेगा. इनमें कुछ वस्तुओं को टैक्स मुक्त भी रखा गया है. फिलहाल ये टैक्स इतने ही हैं लेकिन बिल में प्रावधान है कि जरूरत पड़ने पर इन्हें 40% तक बढ़ाया जा सकता है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

4. जीएसटी लागू करने के लिए संसद में आधी रात को विशेष कार्यक्रम रखा गया है. यह कार्यक्रम 11 बजे से शुरु होगा इसके लिए पूरी तैयारियां हो चुकी हैं. संसद में रेड कारपेट बिछ गए हैं और पूरी बिल्डिंग बल्ब की झालरों से जगमगा उठी है. ठीक 12 बजे आधी रात को घंटा बजाकर देश भर में जीएसटी लागू होने की घोषणा की जाएगी.

5. इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति डॉ प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाषण देंगे. उनके साथ मंच पर पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन और उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी मौजूद रहेंगे. कांग्रेस के बहिष्कार के कारण डॉ मनमोहन सिंह कार्यक्रम में मौजूद नहीं रहेंगे.

यह भी पढ़ें: जीएसटी का बैंकिंग सेवाओं पर क्या होगा असर, जाने यहां

6. जीएसटी लॉन्च के इस विशेष कार्यक्रम में देश भर के लगभग 1000 गणमान्य लोगों के शामिल होने का अनुमान है. इसमें बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, उद्योगपति रतन टाटा और भारतकोकिला गायिका लता मंगेशकर शामिल होंगे. इसके अलावा आरबीआई के वर्तमान गवर्नर उर्जित पटेल, पूर्व गवर्नर बिमल जालान और वाई वी रेड्डी भी मौजूद रहेंगे जबकि पिछले गवर्नर रघुराम राजन इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे.

7. जीएसटी लागू होने के बाद 1 जुलाई से दुकानों, प्रतिष्ठानों, कार्यालयों या फैक्ट्रियों में नया बोर्ड लगवाना होगा. इन पर पर फर्म और कंपनी के नाम के साथ जीएसटीआई नंबर लिखना होगा.

8. 20 लाख रुपये से कम के सालाना टर्नओवर वाले कारोबारियों को जीएसटी की व्यवस्था से छूट दी गई है. अब तक यह छूट 10 लाख तक ही सीमित थी.75 लाख रुपये से अधिक के सालाना टर्नओवर वाले ट्रेडर्स, मैन्युफैक्चरर्स और रेस्तरां कंपोजिशन स्कीम के तहत क्रमश: 1, 2 और 5 पर्सेंट अदा कर सकते हैं. हालांकि इन बिजनेस को इनपुट टैक्स क्रेडिट नहीं मिल सकेगा.अन्य कारोबारियों को हर महीने तीन रिटर्न भरने होंगे. इनमें से दो ऑटोमेटिक होंगे.

यह भी पढ़ें: ऑटोमोबाइल में क्या होगा GST का इंपैक्ट, जान लीजिए…

9. जीएसटी लागू किए जाने पर व्यापारी खासे परेशान हैं, इनमें मुख्य रुप से छोटे व्यापारी और कपड़ा व्यापारी देश भर में जीएसटी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. देश में पहली बार कपड़े पर टैक्स लगाया गया है जिससे कपड़ा व्यापारी नाखुश हैं.

10. विपक्षी पार्टियों का कहना है कि सरकार जीएसटी को लागू करने में जल्दबाजी कर रही हैं. बुधवार को एक फेसबुक पोस्ट में ममता बनर्जी ने कहा, “जीएसटी को लागू करने की गैर-ज़रूरी जल्दबाज़ी केंद्र सरकार की एक और बड़ी गलती है…”

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Topics

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.