बिहार : मुजफ्फरपुर में बेख़ौफ़ गुंडे, गैंगवार में चार की हत्या

दोनों पर डकैती, हत्या और रंगदारी सहित दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज थे।

Published date india.com Updated: January 13, 2015 6:50 PM IST
Muzaffarpur: Four criminals killed in Gang war

bihar-map-01212121बिहार में कानून- व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी हैं। यही कारण हैं कि लगातार यहाँ आपराधिक घटनाओ में इजाफा होता जा रहा हैं। बावजूद इसके सूबे की सरकार के कान में जूं तक रेंग नहीं रही हैं ।

ताजा मामले ने एक बार फिर बिहार पुलिस के सारे दावों की पोल खोल कर रख दी हैं। मुजफ्फरपुर में गैंगवार में चार कुख्यात अपराधियों की सोमवार की शाम गोली मारकर हत्या कर दी गयी। इस मामले पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रंजित कुमार मिश्र ने मंगलवार को बताया कि मीनापुर थाना अंतर्गत मकसूदपुर इलाके में स्थित एक ढाबे में दो कुख्यात अपराधियों मनोज सिंह और मुकुंद मिश्र उर्फ मिमहामेधा की गोली मारकर हत्या सोमवार की शाम हत्या कर दी गई।

उन्होंने बताया कि मनोज और मुकुंद अपराधिक गिरोह शंभु के सदस्य थे। साथ ही दोनों पर डकैती, हत्या और रंगदारी सहित दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज थे।

रंजित ने बताया कि इनपर हमलावारों ने उस समय गोलीबारी की जब वे ढाबे में खाना खा रहे थे।

बता दे कि मिठनपुरा थाना अंतर्गत कालीबाड़ी रोड पर मोटरसाइकिल पर सवार चार हमलावरों ने रामप्रवेश सिंह और उनके चालक दीनानाथ भगत की गोली मारकर हत्या कर दी।

रंजित ने बताया कि रामप्रवेश पूर्वी चंपारण जिला मुख्यालय मोतिहारी में छह महीने पहले मंटू शर्मा की एक-47 से गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

फिरौती के लिए अपहरण सहित कई अन्य अपराधिक मामलों में मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर जिलों में वांछित रामप्रवेश पर हमलावारों ने उस समय गोलीबारी की जब वह रेडलाईट एरिया से एक एसयूवी पर सवार होकर लौट रहे थे।

ज्ञात हो कि यह कोई पहला मामला नहीं हैं। जब इस तरह की वारदात बिहार में हुई हैं।

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.